Zee Star News
Breaking News
Breaking News

परिवहन विभाग पुलिस विभाग लोक निर्माण विभाग एजेंसी शुरू किया सड़क सुरक्षा माह का किया जा रहा है आयोजन

परिवहन विभाग पुलिस विभाग लोक निर्माण विभाग एजेंसी शुरू किया सड़क सुरक्षा माह का किया जा रहा है आयोज

दिनांक 05.01.2023 से 04.02.2023 तक *सड़क सुरक्षा माह* का आयोजन परिवहन विभाग, पुलिस विभाग,परिवहन निगम, लोक निर्माण विभाग व अन्य निर्माण एजेंसियों, शिक्षा विभाग, चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं सूचना व जन सम्पर्क विभाग द्वारा अन्तर समन्वय स्थापित कर छात्र छात्राओं, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं आम जनमानस की सहभागिता करते हुए किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 04.02.2023 को परिवहन विभाग द्वारा *सड़क सुरक्षा माह समापन एवं सम्मान समारोह* का आयोजन माननीय विधायक सदर बांदा श्री प्रकाश द्विवेदी, आयुक्त चित्रकूट धाम मण्डल बांदा, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा, जिलाधिकारी बांदा, पुलिस अधीक्षक बांदा,मान अध्यक्ष, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बांदा श्री धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपपरिवहन आयुक्त परिक्षेत्र कानपुर के आतिथ्य में बांदा जनपद के डिग्री कालेज के छात्र छात्राओं, शिक्षकों, प्राचार्य,एन सी सी/आजाद हिंद फौज के कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना के रोड़ सेफ्टी क्लब के सदस्य व पदाधिकारी ,बस/ट्रक/आटो रिक्शा/ई रिक्शा एसोसिएशन के सदस्य व पदाधिकारी गण, स्वयं सेवी संस्थाओं,आटो डीलर्स, मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, प्रदूषण टेस्टिंग सेण्टर एवं आम जनमानस की सहभागिता में मण्डल स्तर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं में आयोजित चित्रकला, क्विज, निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित छात्र – छात्राओं,रोड़ सेफ्टी चैंपियन गुड़ सेमेटिरन, ट्रैफिक पुलिस, चिकित्सकों,शिक्षा विभाग के मास्टर ट्रेनर्स तथा परिवहन निगम के चालक व परिचालक को सम्मानित किया जाएगा।

अतः अनुरोध है कि *सड़क सुरक्षा माह* के अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 04.02.2023 को प्रातःकाल 11.00 बजे से रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रेक्षागृह में आयोजित *सड़क सुरक्षा माह समापन एवं सम्मान समारोह* में सहभागिता कर सड़क सुरक्षा जागरूकता को जन – जन तक पहुंचाने, सरकार के सड़क दुघर्टना में प्रति वर्ष कमी लाने के संकल्प को पूरा करने में योगदान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का कष्ट करें।


(अनिल कुमार)
सम्भागीय परिवहन अधिकारी
(प्रर्वतन) चित्रकूट धाम बांदा।

Related posts

कृषि मेला का आयोजन शिमौनी धाम मेले में

zeestarnews

मोरंग पट्टा धारकों द्वारा सीमांकन से हटकर मौरंग का कर रहे अवैध खनन  

zeestarnews

सिंचाई विभागकी आवश्यक बैठक किसानो की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

zeestarnews

Leave a Comment