Zee Star News
Breaking News
राजनीति

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

बबेरू तहसील परिसर में हुआ पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आयोजन जिलाधिकारी दीपक रंजन के नेतृत्व में हुआ जहां फरियादियों की फरियाद सुनी गई

 

बांदा, 04 फरवरी, 2023-

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्दे दिये कि सभी लेखपालों के द्वारा जनशिकायतों का रजिस्टर बनाये जायें तथा लेखपालों के ग्राम भ्रमण का रोस्टर तैयार करते हुए ग्रामीणों की हतबन्दी, पैमाइश एवं बेदखली आदि के प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण करायें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता को चेक किया तथा शिकायतकर्ता से दूरभाष पर सम्पर्क कर शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट होने के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। लम्बित मामलों का तत्काल निस्तारण किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील बबेरू में कुल 92 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष आवेदन पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का एक सप्ताह के अन्दर तत्परता से निस्तारण कर अवगत कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत विभाग, नगर पालिक, समाज कल्याण एवं बेसिक शिक्षा तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी को ग्राम मंठ के फरियादी द्वारा बताया गया कि उसकी जमीन पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कराकर छत्रपाल के द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिस पर उन्होंने सम्बन्धित लेखपाल को मौके पर जाकर कब्जा दिलवाने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। शास्त्री नगर निवासी विसुन्धा के द्वारा उनकी नातिनों के माता-पिता की मृत्यु हो जाने पर उनकी पैत्रक जमीन पर कुछ दबंग लोंगो कब्जा किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित लेखपाल एवं पुलिस टीम को मौके पर भेजकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। कमासिन क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के तार गिरने से जनहानि होने सम्बन्धी शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को तत्काल विद्युत तार को तत्काल आज ही ठीक कराये जाने के कडे निर्देश दिये। ग्राम बिसण्डी निवासी सुखदेव के द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराये जाने तथा शान्ती देवी द्वारा आवास दिलाये जाने के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी कमासिन को तत्काल प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कार्यालय में बैठकर जनता की समस्यायें सुने और उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करें। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस से सम्बन्धित मामलों को स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लेखपाल को अपने सम्बन्धित ग्राम के विवादित मामलों की जानकारी होनी चाहिए।

म्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी बबेरू राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

सवर्ण आर्मी ने उमेश तिवारी जिलाध्यक्ष सवर्ण आर्मी बाँदा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पुलिस भर्ती में सवर्णों के आयुसीमा को लेकर भेजा ज्ञापन

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

zeestarnews

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में तिंदवारी विधानसभा व शिक्षक प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक

zeestarnews

Leave a Comment