Zee Star News
Breaking News
Breaking News

बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण मवई गांव के ग्रामीण अधिकारी मौन जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ा

 

*मामला बांदा शहर मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव का है*यहां के बाशिंदे बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं

 *बांदा* -शहर मुख्यालय के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव में लगभग 1000 लोगों की आबादी वाले मोहल्ले के ग्रामीणों को लगभग 4 दिनों से भीषण जल संकट से जूझना पड़ रहा है

आपको बता दें पूरा मामला मुख्यालय के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव का है जहां पर बीते 4दिनो से पेयजल लाइन खराब हो जाने के कारण पीने का पानी लोगों को नहीं मिल पा रहा है बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण, जानकारी के अनुसार बताया गया है कि जमालपुर देहात से आई पेयजल सप्लाई लाइन पर पाइप लाइन टूट जाने की वजह से बांदा सप्लाई लाइन से बस्ती की लाइन को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है पेयजल सप्लाई संम्भवता आज शाम तक शुरू हो जायेगी‌,

लोगों का कहना है कि बीते 4दिन हो गया है अब तक पानी नहीं मिल पा रहा है, ग्राम पंचायत की तरफ़ से कोई भी टैंकर की व्यवस्था जानबूझ कर नहीं किया जा रहा है, जबकि ग्रामीणो के लिए पानी का टैंकर की व्यवस्था ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है मगर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर जानबूझकर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

दलित बस्ती के लगभग 1000 लोगों की आबादी वाले मोहल्ले को पानी नहीं मिल पा रहा है लोगो का कहना है कि गांव में जो हैंडपंप नल लगे हुए हैं उनसे खारा फ्लोराइड युक्त पानी निकल रहा है, जिसको पीने से लोग बीमारी का शिकार हो जाते हैं, इसलिए गांव के ग्रामीण गांव के बाहर 500 मीटर की दूरी पर लगे हैंडपंप नल से पानी पीने के लिए मजबूरी वस लाना पड़ता है

अ ब देखना यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान कब देते हैं इस मौके पर महेश, नरेंद्र कुमार, मुन्ना , शैलेश कुमार, सत्यम ,राजकुमार, अरविंद, पुरूषोत्तम कुमार, राकेश, चौधरी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

बांदा से हमीरपुर तक केन नदी में अवैध खनन, अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप

zeestarnews

बबेरू तहसील के लोहरा खदान में अगर जनहानि हुई तो जिम्मेदार कौन

zeestarnews

रोडवेज बस की टक्कर से युवक घायल

zeestarnews

Leave a Comment