Zee Star News
Breaking News
अन्य

मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

 

बांदा, 17 मार्च, 2023-

 आंगनबाडी केन्द्रों में 06 माह से 03 वर्ष, 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तथा अतिकुपोषित बच्चों को पोषाहार वितरण समय से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों मेें पंजीकृत बच्चों का आंगनबाडी केन्द्र में आयोजित होने वाले प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार के बीएचएनडी दिवस में वजन लिये जाने की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि बीएचएनडी दिवस में अधिक से अधिक आंगबाडी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों का वजन लिया जाए इस कार्य में आंगनबाडी कार्यकत्री एवं आंगनबाडी सहायिकायें विशेष ध्यान दें। उन्होंने सीडीपीओ, ब्लाक कोआर्डिनेटर एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिये कि आंगनबाडी कार्यकत्रियों के घर-घर भ्रमण करने एवं अन्य कार्यों की माॅनीटरिंग नियमित रूप से करें। उन्होंने 18 निर्माणाधीन आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करायें। उन्होंने 47 आंगनबाडी केन्द्रों में शौचालय निर्माण कार्य को ग्राम पंचायत के माध्यम से शीघ्र कराये जाने हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया।

श्री मौर्य ने निर्देश दियेे कि जिन जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों को गोद लिया गया है वह नियमित रूप से केन्द्रों का निरीक्षण कर आंगनबाडी कार्यकत्री द्वारा संचालित कार्यों को चेक करते हुए अपनी निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट उपलब्ध करायें। उन्होंने पोषण ट्रैकर एैप पर आधार फीडिंग कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाडी कार्यकत्रियों को पोषण टैªकर एैप में और बेहतर तरीके से कार्य करने हेतु प्र्रशिक्षण भी दिलाये जानेे के निर्देश दिये।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 आर एन प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री केशरी नंदन तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री अजय आनन्द सरोज सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा मानसिक उपचार एवं जागरूकता शिविर लगाया गया

zeestarnews

समाज कल्याण द्वारा वृद्धा पेंशन से चल रहा कई बुजुर्गों का जीवन

zeestarnews

  जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट के महर्षि बामदेव सभागार में आगामी त्यौहारों शिवरात्रि, होली, ईद एवं रामनवमी आदि त्योहारों को भाईचारा, प्रेम ,शांतिपूर्वक एवं कुशलता से सम्पन्न कराये जाने हेतु

zeestarnews

Leave a Comment