Zee Star News
Breaking News
अन्य

3 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने की आवाज बुलंद, धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारी

3 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने की आवाज बुलंद, धरना स्थल पर पहुंचे अधिकार

पैलानी-पैलानी तहसील के अलोना गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुमित कुमार सविता की अगुवाई में करीब 3 सैकड़ा किसानों ने अलोना गांव के पास स्थित बस स्टॉप के बगल में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान सुमित कुमार सविता ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित या एनजीओ द्वारा संचालित स्थाई गौशाला का निर्माण किया जाए, जंगली गोवंश को पकड़कर निर्मित स्थाई गौशाला में,संरक्षित किया जाए। तथा भुलसी हमीरपुर से संचालित खंड संख्या 3 की खदान जो वर्तमान में अलोना पंप कैनाल के सामने भारी-भरकम पोकलेन मशीनों के माध्यम से खनन होरहा है हमीरपुर की ओर पानीजा रहा है जिससे कभी भी अलोना पंप कैनाल बंद हो सकती है और किसानों का अंतिम गेहूं में पानी लग पाना नामुमकिन है ऐसे में जहां एक ओर 80 क्यूसेक पानी देने वाली अलोना पंप कैनाल अब महज 40 क्यूसेक पानी ही दे पा रही है और आने वाले समय में भी यह भी पानी नामुमकिन है । गांव के किसान शिव शरण सिंह ने कहा कि इस गांव में 2000 हेक्टेयर से अधिक खेती करने योग्य जमीन है घुमंतू गोवंश की वजह से खेती परती हो गई है और यह करीब 10 से 12 वर्ष से लगातार परती जमीन है और जो भी फसल बोई गई है उसका 60% भाग बेसहारा गोवंश ओं के माध्यम से चट कर ली गई है वही कहा कि सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था होने के बावजूद भी किसान भुखमरी के कगार पर है कई किसानों को आवारा जानवरों ने घायल किया है अभी हाल ही में भोला प्रजापति व राजा भैया इसके शिकार हुए हैं वही गांव के किसान चतुर सिंह ने कहा कि यदि आवारा गोवंश को सुरक्षित नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब यहां का किसान भुखमरी के कगार पर हो जाएगा आगे कहा कि अलोना पंप कैनाल के सामने चल रही पोकलैंड मशीनों से किसी भी वक्त पंप कैनाल बंद हो सकता है जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो सकती हैं। वही मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कमलेश कुमार व कार्यवाहकथानाध्यक्ष पैलानी राम दिनेश तिवारी व चौकी इंचार्ज खपटिहाकला कृष्णदेव त्रिपाठी ने पहुंचकर सांत्वना देते हुए कहा कि लेखपाल को भेजकर वहां पर नाप कराई जा रही है यदि बांदा की मोरम ठेकेदार द्वारा खनन कराया जा रहा है तो उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करा कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। किसान लिखित पर अडे़ रहे।
किसानों को भारतीय किसान यूनियन का मिला साथ- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी की अगुवाई में आधा दर्जन पदाधिकारियों के साथ किसानों की 3 सूत्रीय मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों की मांग जायज है और भारतीय किसान यूनियन उन्हें समर्थन देने को सशक्त तैयार है। महिला जिला अध्यक्ष सरोज भी आवाज बुलंद की। वहीं एसडीएम पैलानी नमन मेहता ने बताया कि मौके पर लेखपाल धर्मवीर को अवैध खनन को लेकर भुलसी खदान के खंड संख्या तीन में अलोना पंप कैनाल के सामने पोकलेन मशीनों को लेकर बांदा की मोरम को खोदे जाने को लेकर भेजा है जांच रिपोर्ट आने पर तथ्य सही पाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान किसानों में अरविन्द गुप्ता योगेंद्र सिंह, महावीर विनोद सिंह प्रमोद समेत समेत 3 सैकड़ा किसान मौजूद रहे।

Related posts

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार के निर्देश के क्रम में उनकी अध्यक्षता में दिनांक 01-04-2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे, आयुक्त कार्यालय, बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत एवं सेवा निवृत्त अध्यापकों / कर्मचारियों के लम्बित देयकों के सम्बन्ध में जनसुनवाई पूर्व की भांति आयोजित की जायेगी

zeestarnews

साइकिल ट्रैक उखाड़ने पर सपा का प्रदर्शन: कलक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, नारेबाजी कर ट्रैक को दुरुस्त कराने की मांग की

cradmin

प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल काॅलेज बाॅदा में आयोजित कार्यक्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बाॅदा श्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी जी) एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment