Zee Star News
Breaking News
अन्य

डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने आए आप नेता/ समाजसेवी पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को चौकी में किया नजरबंद

डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने आए आप नेता/ समाजसेवी पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को चौकी में किया नजरबंद

-पुष्पेंद्र ने लगाया भाजपा सरकार में तानाशाही का आरोप

 : जनपद की प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर चौकी में बैठा लिया। डिप्टी सीएम के जाने के बाद उन्हें देर शाम छोड़ा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में तानाशाही की पराकाष्ठा है। यहां सिर्फ अपनी सुनाई जाती है। जनता की सुनने को कोई तैयार नहीं है।

 

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को दोपहर 12 बजे जैसे ही जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। कई समाजसेवी व संस्थाओं के पदाधिकारी ज्ञापन लेकर पहुंचे। इनमें समाजसेवी व आप नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले भी शामिल रहे। गेट के पास पहुंचते ही सिविल लाइन चौकी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चौकी ले जाकर उन्हें नजरबंद कर लिया गया। देर शाम डिप्टी सीएम के जाने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि आवास विकास कालोनी में आवासीय भूखंडों में बड़े अस्पताल, पैथालाजी व डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सके अलावा पूर्व में जिला अस्पताल के कुछ डॉक्टरों की बाहर से दवा/जांच लिखने की शिकायत भी साक्ष्यों के साथ किया था ! जिस पर ब्रजेश पाठक जी ने संज्ञान लेते हुए कुछ डॉक्टरों का वेतन रोकने के आदेश दिए थे लेकिन फिर भी अभी अभी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा था इसी सिलसिले में ज्ञापन देने डिप्टी सीएम के पास जा रहे थे कि पुलिस ने नजर बंद कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जनता की सुनवाई नहीं है। यह बीजेपी सरकार की तानाशाही की पराकाष्ठा है। जनता की समस्या डिप्टी सीएम के समक्ष रखना चाहते थे, लेकिन भूखे-प्यासे पुलिस घंटों चौकी में बैठाए रही।

Related posts

श्री आर0पी0 सिंह, आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा द्वारा डा० विपिन मिश्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा के साथ थाना तिंदवारी में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के कार्यों की समीक्षा की गई

zeestarnews

प्रेस विज्ञप्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment