Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आज जनपद बांदा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने के संबंध में जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

बांदा दिनांक 21 फरवरी 2023
जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आज जनपद बांदा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने के संबंध में जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कियाl उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज तथा अन्य विद्यालयों का पुलिस अधीक्षक के साथ गहनता से बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने एवं केंद्र की व्यवस्थाओं को चेक कियाl
उन्होंने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा के संचालन की स्थिति तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरा लगातार संचालित रहे और स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रूप से पेपर सील सहित रखा जाए ,इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए l परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक की गई व्यवस्थाओं को चेक किया तथा केंद्र प्रभारियों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल रूप से नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने में किसी प्रकार की कमी ना रह ना पाएl, उन्होंने निर्देश दिए कि कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं मिलने पाए यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित परीक्षार्थी एवं कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगीl निरीक्षण के दौरान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन एवं नगर मजिस्ट्रेट श्री राजेश कुमार सहित केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहेl

Related posts

वृद्ध आश्रम में शिविर लगाकर जांच कर बाटी निशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं

zeestarnews

अकेला पाकर रिटायर्ड सफाई कर्मचारी को पांच सजातीय लोगों द्वारा मारपीट कर अधमरा कर दिया गया पुलिस ने घायल के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दबिश में जुटी हुई है* l 

zeestarnews

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बांदा अभिषेक चौधरी ने बताया कि दिन 42 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने जाने को लेकर बैठक हुई

zeestarnews

Leave a Comment