Zee Star News
Breaking News
Breaking News

असलहाधारियों की निगरानी में होता अवैध खनन

असलहाधारियों की निगरानी में होता अवैध खनन*

 बांदा -बांदा में रौदा जा रहा एनजीटी का आदेश नदी की धारा रोककर किया जा रहा अवैध खनन मोरम खदान मरौली खंड संख्या 6का पूरा मामला

वैध की आड़ में अवैध खनन की नजीर बांदा मरौली खंड संख्या छह पर खदान पट्टे में मशीनें जीवनदायिनी केन को छलनी कर रही है ,जलधारा के बीच से मोरंग का खनन जारी है, इतना ही नहीं असलहाधारी गुर्गे खदान की ओर जाने वाले हर कदम को रोक देती हैं।

भले ही सरकार के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है ।

लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन बने‌ है‌। निर्धारित समय के काफी बाद जिले में खनन के पट्टे उठाने में खनिज विभाग सफल हो पाया है मान मनौव्वल और चिरौरी के बाद राजी किए गए पट्टा धारक लाल सोने की लूट जमकर कर रहे हैं ।अधिकारियों के आश्वासन को अभय दान मानने वाले माफिया पर किसी नियम कानून का कोई असर नहीं पड़ रहा है।

अधिकारी भी जांच की दिशा से मुंह मोड़े हैं और खदान संचालकों को लूट की पूरी छूट दिखाई दे रही है इस संबंध में खनन अधिकारी अर्जुन कुमार का पक्ष जानना चाहा तो उनका फोन नहीं लग पाया है।

Related posts

मां. उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश की अवहेलना करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा गुण्डा एक्ट की चलानी अग्रसारित की

zeestarnews

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

zeestarnews

यूपी* में 6आईएएस के हुए तबादले

zeestarnews

Leave a Comment