
पूर्वी चंपारण. बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराबकांड (Bihar Poisonous Liquor Case) का मामला सामने आया है. मोतिहारी जिले में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है.दरअसल पूर्वी चंपारण में संदिग्ध अवस्था में 22 लोगों की मौत की खबर है. वहीं 10 से ज्यादा लोग बीमार हैं. आशंका है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. हालांकि बेतिया डीआईजी जयंतकांत ने 6 लोगों के मौत की पुष्टि की है. लेकिन, स्थानीय लोगों के अनुसार मोतिहारी के मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर समेत अन्य इलाकों में अब तक संदिग्ध हालत में 22 लोगों की मौत हो गयी है. हालांकि पश्चिमी चंपारण डीआईजी जयंतकांत ने फिलहाल 6 लोगों के मौत की पुष्टि की है. बेतिया डीआईजी के अनुसार पूर्वी चंपारण के अलग-अलग क्षेत्रों में 6 लोगों की मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में सात लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर थाना में शुक्रवार को दो मौतें हुईं थी. लोगों के अनुसार इनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. हालांकि प्रशासन के लोग मौत का कारण डायरिया बता रहे हैं. वहीं फिर शनिवार तक 22 लोगों के मौत की खबर मिली है. वहीं दर्जन भर `बीमार हैं. मिली जानकारी के अनुसार शराब पीने के बाद लोगों को कमजोरी और दिखने में परेशानी हो रही है. मोतिहारी सदर अस्पताल में 5 लोगों को भर्ती कराया गया है. वहीं 4 लोगों को मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है. हरसिद्धि, पहाड़पुर और तुरकौलिया थाना क्षेत्र में घटना हुई है. बताया जा रहा है कि तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर गांव से 5 बीमार लोग अस्पताल पहुंचे हैं. लक्ष्मीपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है. शराबबंदी वाले बिहार में दारू पीने के लिए मां ने नहीं दिये पैसे, बेटे ने चाकू से गोदकर की हत्या, 24 बार किया हमला
देखें मृतकों की सूची तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के मृतक
1. रामेश्वर राम, 35 वर्ष (पिता महेंद्र राम) ,2. ध्रुप पासवान, 48 वर्ष ,3.अशोक पासवान, 44 वर्ष 4. छोटू कुमार, 19 वर्ष (पिता विंदेश्वरी पासवान), 5. जोखू सिंह, 50 वर्ष (घर गोखुला)
6.अभिषेक यादव 22 वर्ष (जयसिंहपुर) , 7. ध्रुव यादव, 23 वर्ष (जयसिंहपुर) , 8. मैनेजर सहनी, 32 वर्ष
9. लक्ष्मण मांझी, 33 वर्ष , 10. नरेश पासवान, 24 वर्ष (पिता गणेश पासवान घर मथुरापुर थाना तुरकौलिया)
10. नरेश पासवान, 24 वर्ष (पिता गणेश पासवान घर मथुरापुर थाना तुरकौलिया). 11. मनोहर यादव, ( पिता सीता यादव माधोपुर थाना तुरकौलिया) हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मृतक 12. सोना लाल पटेल, 48 वर्ष (घर धवई नन्हकार थाना हरसिद्धि). 13. परमेंद्र दास, (घर मठ लोहियार) 14. नवल दास (घर मठलोहियार) पहाड़पुर थाना के मृतक 15. टुनटुन सिंह, (घर बलुआ थाना पहाड़पुर) 16. भुटन माझी, (घर बलुआ थाना पहाड़पुर) 17.बिट्टू राम, (घर बलुआ) सुगौली थाना क्षेत्र के मृतक 18.सुदीश राम, (घर गिद्धा) 19.इन्द्रशन महतो, (घर गिद्धा) 20.चुलाही पासवान, (घर गिद्धा) 21.गोविंद ठाकुर, (घर कौवाहां) 22.गणेश राम, (घर बड़ेया) बीमार लोगों की सूची 1.रामेश्वर साह, 45 वर्ष (पिता-स्व.नागा साह) 2.गुड्डू कुमार 18 वर्ष (पिता- कन्हैया साह) 3.विवेक कुमार, 28 वर्ष (पिता-हरेंद्र राम)
स्टेट ब्यूरो संदीप कुमार दिल्ली
4.उमेश राम, 30 वर्ष (महेंद्र राम)
5.अखिलेश कुमार राम, 28 वर्ष (भगेलू राम)
6.रविन्द्र राम, 35 वर्ष (ब्रह्मदेव राम)
7.प्रमोद पासवान 46 वर्ष (स्व.मोहर पासवान)
8.हरिओम कुमार, 32 वर्ष (जयकुंठी प्रसाद)
9.राजेश कुमार,18 वर्ष (पुण्यदेव राम सेमरा)
10.प्रमोद पासवान, 35 वर्ष (ढोरा पासवान सेमरा)
