विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं चौधरी चरण सिंह ज की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का जनपद बांदा के विकासखंड बड़ोखर खुर्द मे प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गयाl कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र /प्रदेश सरकार, किसानों व्यापारियों और सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर लाभ प्रदान कर रही है। देश प्रदेश के किसानों ने बेहतर उत्पादन कर कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया हैl बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों की सिंचाई एवं पानी की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए केन बेतवा लिंक परियोजना से सिंचाई की सुविधा दिलाने हेतु कार्य किया जा रहा है, जिससे किसानों को लाभ होगाl उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी हेतु निरंतर कार्य कर रही है किसान के जीवन स्तर में सुधार होने से देश व प्रदेश का हर क्षेत्र में विकास होगाl उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सरकार आपके द्वार योजना के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न गांव में केन्द्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं के स्टाल लगाकर लाभ प्रदान किया जा रहा है, जो भी लोग योजनाओं से वंचित रह गए हैं इस अवसर का लाभ उठाकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करेंl कार्यक्रम में उन्होंने विकसित भारत संकल्पता की लोगों को शपथ भी दिलाईl
कार्यक्रम में सांसद श्री पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि केंद्र प्रदेश सरकार लगातार किसानों, नौजवानों एवं बेरोजगारों के हितों तथा सभी वर्गों के लिए योजनाएं संचालित कर लाभान्वित कर रही हैं जिससे कि भारत एक विकसित राष्ट्र बन सकेl उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार आपके द्वार पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है जिसका जागरूक होकर लाभ प्राप्त करेंl
विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाई आधुनिक कृषि के प्रति जागरूक होकर अपनी खेती करें तथा प्राकृतिक खेती एवं श्रीअन्य के उत्पादन को बढ़ाएंl उन्होंने कहा कि किसान खेती में मसाले, सब्जी,बागवानी आदि की खेती करने के साथ पशुपालन के कार्य को भी करें, जिससे उनकी आय में दोगना वृद्धि होगीl
आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना, माoप्रधानमंत्री जी का सपना है, जिसमें किसानों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका हैl उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व बंधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान भारत योजना के साथ अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई है, इन योजनाओं का लाभ धरातल पर लोगों को मिले एवं मेरी जुबानी मेरी कहानी से लोग प्रेरित होकर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा लोगों को स्टाल् लगाकर बताया जा रहा है, इस अवसर का वंचित लोग जागरुक होकर लाभ प्राप्त करेंl
कार्यक्रम में जिला अधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के 267 गांव में संचालित कर योजनाओं का लाभ लोगों को सरकार आपके द्वार के अंतर्गत विभिन्न विभागों के स्टाल आयोजित कर जागरुक करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। माoप्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से विभिन्न पेंशन योजनाओं एवं गरीब बालिकाओं की शादी, विवाह योजना, किसान सम्मन निधि एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड के द्वारा गरीब लोगों को 5 लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के द्वारा लाभान्वित करने हेतु प्रेरित करने के साथ लाभ प्रदान किया जा रहा है जिससे कि सभी वर्ग के लोगों को लाभ प्राप्त हो सकेl कार्यक्रम में आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा पांच बच्चों का अन्नप्राशन एवं कुपोषित से सुपोषित श्रेणी में आए बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण किया गयाl
इस अवसर पर माoजलशक्ति राज्य मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा गेहूं ,चना व धान उत्पादन में बेहतर कार्य करने वाले किसानों जगतपाल सिंह, ऋषि पाल, कमलनयन,देवेंद्र सिंह आदि किसानों को साल भेंट कर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों को टैबलेट क्रमशः काजल, आशा द्विवेदी, विनोद कुमार, होरीलाल आदि अध्यापकों को वितरण कियाl इसके साथ ही घरौनी का वितरण भी ग्रामीणों को किया गया एवं पशुपालकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में विभिन्न योजनाओं का ग्रामीण अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर कृषि उद्यान, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सहित अन्य विभागों के प्रदर्शनी स्टाल लगाकर ग्रामीणों को संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य श्री जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासु, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री संजय सिंह, श्री भरत सिंह जिला पंचायत सदस्य, विधायक प्रतिनिधि श्री आलोक सिंह एवं हिमांशु सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर खुर्द श्री स्वर्ण कुमार सोनू, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य सहित जिला विकास अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर प्रज्ञा ओझा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहेl