Zee Star News
Breaking News
Breaking News

छात्र-छात्राएं जल्द ले सकते हैं प्रवेश

 

दिनांक 17 अगस्त 2024

 

प्रधानाचार्य श्री रविकांत त्रिपाठी में बताया है कि सर्वसाधारण को एतद्वारा सूचित किया जाता है, कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा प्रवेश / प्रशिक्षण सत्र 2024 हेतु प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया जनपद के समस्त राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दिनांक 20 अगस्त 2024 की सायंकाल तक विस्तारित कर दी गयी है। चयनित अभ्यर्थी आवंटित संस्थानों में दिनांक- 17.08.2024, 18.08.2024 व 20.08.2024 को प्रातः 9.30 बजे उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।

 

चयनित अभ्यर्थी प्रवेश हेतु आवश्यक शैक्षणिक अभिलेख (मूल एवं फोटोकापी) जैसे हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र, एलाटमेन्ट लेटर, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज के 05 (एक जैसे रंगीन फाटोग्राफ), टी०सी० चरित्र प्रमाण पत्र, मेडिकल आफिसर द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र इत्यादि साथ लेकर आयेगें।

 

प्रवेश प्रक्रिया अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगी।

Related posts

जिले में संचालित अस्थाई गौशालाओं में गोवंश भूख से तड़प तड़प कर मृत्यु हो रही है जिम्मेदार बेखबर

zeestarnews

Free Fire Max Redeem Codes Today: 20 अगस्त 2024 के 100% वर्किंग रिडीम कोड, मिलेंगे ये तगड़े रिवॉर्ड्स

zeestarnews

पूर्वांचल खनन व्यवसायियों ने एनजीटी के नियमों की उड़ा रहे हैं धज्जियां

zeestarnews

Leave a Comment