Zee Star News
Breaking News
Breaking News

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

 

 

बांदा, दिनांक 28.08.2024। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 14 सितम्बर, 2024 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना हैं। इस परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु श्रीमान श्रीपाल सिंह, सचिव/अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में वार्ता बैठक आहूत की गयी। श्रीमान श्रीपाल सिंह, सचिव/अपर जिला जज महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्मी निवास मिश्र को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत में चिन्हित वादों के सापेक्ष जारी सम्मन / नोटिसों की शत् प्रतिशत तामीला कराया जाना सुनिश्चित करें जिससे कि अधिक से अधिक वादकारी उपस्थित आकर अपने अपने वादों का निस्तारण करा सकें। जिला प्रशासन की ओर उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट श्री संदीप अकेला एवं समस्त तहसीलदारों को राजस्व से सम्बन्धित अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला अग्रणी प्रबन्धक इण्डियन बैंक श्री रविशंकर, श्री अरुण कुमार पाठक, प्रभारी मॉनीटरिंग सेल, श्री विवेक कुमार-मुख्य प्रबन्धक स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, मोहम्मद रईस-बैंक ऑफ इण्डिया, श्री सचिन शुक्ला आर्यावर्त बैंक आदि अन्य बैंको के अधिकारी उपस्थित रहें। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बंधित प्रकरण दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण, राजस्व/चकबन्दी/श्रम वाद, चालानी वाद व शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद आदि मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। साथ ही यातायात सम्बन्धी चालानों e.chalaan का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम् से किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता मान्नीय जनपद न्यायाधीश डा० बब्बू सारंग द्वारा की जावेगी।

 

इसी कम में दिनांक 11, 12 व 13 सितम्बर, 2024 को लघु आपराधिक वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लघु आपराधिक वादों के प्रकरणों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जायेगा।

 

अतः उक्त के सम्बन्ध में समस्त वादकारी जनता, विधि व्यवसायियों एवं अन्य संबंधित

 

व्यक्तियों से अपील है कि आप अपने-अपने वादों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में दिनांक 14.09.2024 दिन शनिवार को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत एवं इससे पूर्व दिनांक 11, 12 व 13 सितम्बर, 2024 को आयोजित की जा रही लघु आपराधिक वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत में वादों को नियत कराते हुए जरिये सुलह-समझौता निस्तारण कराकर इस अवसर का लाभ उठावे

Related posts

प्रधान और सचिव की लापरवाही से गौशालाओं में बदहाली का आलम जिम्मेदार हुए मौन

zeestarnews

चक्की का पट्टा खिंचवाते समय बालक का दाहिना हाथ कटा

zeestarnews

सड़क सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहा प्राइवेट विद्यालय प्रबंधक–* [स्कूली गाड़ियों में ठूंस ठूंस कर बैठाया जा रहा बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम उड़ रहीं धज्जियां खबर चलाने पर पत्रकार पर दर्ज करा रहा फर्जी मुकदमा

zeestarnews

Leave a Comment