Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बांदा पीसी एफ अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक खाद की उपलब्धता के संबंध में दिए दिशा निर्देश

 

 

दिनांक 2 सितंबर, 2024

 

जिलाधिकारी बांदा ने पीसीएफ अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक खाद की उपलब्धता के बारे में दिया दिशा निर्देश

 

 

 

 

जिलाधिकारी बाँदा श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज दिनांक 02 सितम्बर, 2024 को सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता के सम्बन्ध में कृषि, सहकारी समिति, पी०सी०एफ० एवं इफ्को के अधिकारियों के साथ बैठक कर सहायक निबन्धक (सहकारिता) श्री राजेश कुमार को दो-टूक शब्दों में चेतावनी देते हुये निर्देशित किया कि सहकारी समितियों में नियमित रूप से उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।

 

सहायक निबन्धक (सहकारिता) ने अवगत कराया कि दिनांक 31 अगस्त, 2024 को 800 मै०टन एन०पी०एस० उर्वरक है, जनपद को प्राप्त हुई है, जिसमें से 468 मै०टन समितियों को भेज दी गयी है। चित्रकूट जनपद में आयोजित होने वाले अमावस्या मेले के मद्देनजर यातायात प्रतिबन्धों के चलते कुछ समितियों पर उर्वरक का प्रेषण नहीं हो पाया था, जिसे कल से प्रारम्भ करा दिया जायेगा। सहायक निबन्धक (सहकारिता) ने अवगत कराया कि जनपद में यूरिया एवं डी०ए०पी० की एक-एक जम्बो रैक की आवश्यकता है।

 

उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद के किसानों द्वारा खड़ी फसल की टॉप ड्रेसिंग में डी०ए०पी० का प्रयोग किया जा रहा है, जिसकी कोई आवश्यकता नहीं है। कुछ किसानों द्वारा जरूरत से अधिक उर्वरक भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत खरीदने की बात संज्ञान में आयी है।

 

जिलाधिकारी ने सहायक निबन्धक (सहकारिता) को निर्देशित किया कि डी०ए०पी० एवं यूरिया की एक-एक जम्बो रैक हेतु उनकी ओर से शासन को पत्र प्रेषित किया जाये। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक निबन्धक (सहकारिता) को निर्देशित किया कि समितियों पर खाद की उपलब्धता की समीक्षा प्रतिदिन करें एवं सप्ताह में दो दिन मुख्य विकास अधिकारी से समीक्षा करायें।

 

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों को अनावश्यक रूप से खड़ी फसलों में टॉप ड्रेसिंग के रूप में डी०ए०पी० के प्रयोग से बचना चाहिये, क्योंकि इससे फसलों को कोई लाभ नहीं होता है, साथ ही अनावश्यक अधिक खरीद करने की आवश्यकता नहीं है।

Related posts

डिस्ट्रिक्ट बोर्ड टीचर्स सोसाइटी बांदा के निर्वाचन में सोसाइटी के चेयर मैन पद पर मतदान के उपरांतउत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ *बांदा* के जिला संयुक्त मंत्री श्री जय किशोर दीक्षित विजई घोषित किए गए

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

zeestarnews

देशवासियों को क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment