Zee Star News
Breaking News
खेल-खिलाड़ी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

 

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

 

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा में आज संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां बांदा महोबा कर्वी एवं चरखारी के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।कार्यकम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की वंदना के साथ हुई जिसमें प्रान्त के धर्म जागरण प्रमुख परमेश्वर जी बांदा संभाग के संभाग निरीक्षक श्री शिवकरण जी विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष कुमार सिंह अधिवक्ता सीनियर बांदा शहर के प्रभारी कोतवाली निरीक्षक महोदय पंकज कुमार सिंह जी बांदा एवं चित्रकूट के विभाग प्रचारक से मनोज जी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश गुप्ता जी एवं उप प्रधानाचार्य से अवधेश जी उपस्थित रहे उपरोक्त सभी बंधुओ ने मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा भाला फेंक गोला फेंक ऊंची कूद लंबी कूद एवं विभिन्न वर्गों की विभिन्न दूरी की दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपना विशेष योगदान प्रस्तुत किया कार्यक्रम के निर्णायक घनश्याम जी आशुतोष शुक्ला जी जय करण जी अमरनाथ जी नरेंद्र सिंह सिंगर जी प्रेमलता जी प्रीति जी उदयभान एवं सुरेंद्र जी सम्मिलित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अजय अवस्थी जी के द्वारा किया गया संगीत संयोजन में श्री एस के दीक्षित एवं ज्ञान दीप सिंह जी उपस्थित रहे विद्यालय के सर्वव्यवस्था प्रमुख श्री श्री नारायण तिवारी एवं महेश मिश्रा जी ने इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराया इसके अतिरिक्त सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र जी श्री जगदीश जी श्री कमलकांत जी श्रीमती नीलम जी आदि उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में उपरोक्त जनपदों के लगभग 15 विद्यालय से आए हुए 206 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया जिसमें 12 व्यायाम शिक्षक तथा 10 निर्णायक बंधुओ ने भी अपना योगदान दिया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य से रमेश गुप्ता जी के द्वारा आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया किया गया एवं सभी छात्र-छात्राओं को उनके जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई प्रदान की। उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल ने दी।

Related posts

संस्कृति उत्सव 2024-25 के अन्तर्गत मण्डलीय स्तरीय प्रतियोगिता के दिनांक 10.01.2025 को प्रातः 10:30 बजे आयोजन के सम्बन्ध में

zeestarnews

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में आज जिला प्रोवेशन कार्यालय के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बालिका सुरक्षा महिला अपराध के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

zeestarnews

बच्चों ने किया रंगारंग कार्यक्रम बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग भाव विभोर हो गए

zeestarnews

Leave a Comment