Zee Star News
Breaking News
अन्य

जन जागरूकता बढाने हेतु रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बाँदा के प्रेक्षागृह में दो दिवसीय कार्यशाला एवं रोड शो का दिनांक 10.09. 2024 को शुभारम्भ हुआ

 

दिनांक 10 सितंबर 2024

 

श्री अन्न/मवका/तिलहन फसलों को बढावा देने, खरीफ फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि एवं फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जनजागरूकता बढाने हेतु रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बाँदा के प्रेक्षागृह में दो दिवसीय कार्यशाला एवं रोड शो का दिनांक 10.09. 2024 को शुभारम्भ हुआ

 

कार्यक्रम की शुरूआत में रोड शो को श्री संजय सिंह जिलाध्यक्ष, भा०ज०पार्टी बाँदा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। तत्पश्चात कृषि सहित अन्य विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर स्टालों का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में लगभग 36 स्टॉल लगाये गये थे। इसके बाद मा० जनप्रनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।

 

उप कृषि निदेशक श्री विजय कुमार द्वारा सभी उपस्थित मा० जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं कृषकों का स्वागत करते हुये कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी, जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2023 अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया गया था, इसी श्रंखला में कृषकों के मध्य श्री अन्न के विषय में जागरूकता बढाने हेतु इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। तिलहन एवं मक्का के विकास के सम्बन्ध में तथा फसल अवशेष के जलाने से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी इस कार्यशाला के माध्यम से दी जायेगी।

 

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे श्री संजय सिंह द्वारा मोटे अनाज के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये अवगत कराया गया कि मोटे अनाज को श्री अन्न नाम देने का काम मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया है। पुराने समय में श्री अन्न फसलों की खेती बहुतायत से हो रही थी, जिसके कारण हम स्वस्थ्य एवं निरोग रहते हुये लम्बी आयु प्राप्त करते थे। पुनः आवश्यकता है कि हम श्री अन्न फसलों को अपनायें एवं स्वस्थ्य एवं निरोग बने। श्री अन्न फसलों का क्षेत्र बढाने की उनके द्वारा अपील की गयी।

 

इसी कड़ी में श्री स्वर्ण सिंह सोनू मा० ब्लाक प्रमुख बडोखर खुर्द द्वारा बताया गया कि किसानों की खुशहाली के लिये सरकार द्वारा जिला एवं ब्लाक स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। किसान भाइयों से अपील है कि इन कार्यक्रमों का भरपूर लाभ उठायें।

 

श्री आलोक सिंह एम०एल०सी० प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि उन्होनें वर्ष 2017 से अपनी ककरीली भूमि में बागवानी का काम शुरू किया और वर्तमान में उनके पास 1 हजार फलदार एवं 2 हजार इमारती लकड़ी के पेड़ तैयार हैं, साथ ही यह भी अवगत कराया कि उनके द्वारा गौ आधारित खेती की जा रही है। कृषकों से अपील की गयी कि खेती के साथ-साथ बागवानी भी अपनायें।

 

मुख्य विकास अधिकारी बाँदा श्री वेद प्रकाश मौर्य ने बताया की जनपद में श्री अन्न एवं मक्का तथा तिलहन फसलों की अपार सम्भावनायें हैं। किसान भाइयों से अनुरोध किया गया कि वह अपने फसल अवशेष को न जलायें, इससे पर्यावरण प्रदूषित एवं मृदा स्वास्थ्य खराब होता है।

 

उक्त के अतिरिक्त बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बाँदा के कृषि वैज्ञानिक डा० जी०एस० पवार, डा० प्रिया अवस्थी, डा० दीप्ति भार्गव एवं डा० अनिकेत हनुमन्त कोल्हापुरे द्वारा कमशः मिलेट्स की खेती एवं मिलेट्स का महत्व, मिलेट्स की प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग, मिलेट्स की रेसिपी तथा मक्का की खेती के विस्तार की सम्भावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। कृषि विज्ञान केन्द्र बाँदा के

वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० श्याम सिंह द्वारा श्री अन्न फसलों के महत्व एवं बुन्देलखण्ड क्षेत्र की जलवायु तथा मिट्टियाँ इसके अनुकूल होने की बात कहते हुये क्षेत्र बढाने की बात कही गयी।

 

कार्यक्रम में उक्त के अतिरिक्त श्री दिलीप गुप्ता मा० जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि एवं श्री मानस पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि तथा संयुक्त कृषि निदेशक, चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा, डा० श्वेता गुप्ता सीनियर हाइड्रोलाजिस्ट भू-गर्भ जल विभाग, श्री मनोज कुमार गौतम जिला कृषि अधिकारी, श्री मो० हसीब खान भूमि संरक्षण अधिकारी बाँदा तथा लगभग 1000 कृषकों द्वारा सहभागिता की गयी। अन्त में उप कृषि निदेशक बाँदा द्वारा सभी उपस्थित मा० जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं कृषकों का आभार प्रकट करते हुये कार्यकम का समापन किया गया।

 

श्री अन्न फसलों के उपभोग के प्रति लोगों को जनजागरूकता पैदा करने के लिये रोड शो का आयोजन कराया गया, जो मेडिकल कालेज आडोटोरियम बॉदा से प्रारम्भ होकर अतर्रा चुंगी चौकी से होते हुये बाबूलाल चौराहा। बाबूलाल चौराहा से छावनी चौराहा होते हुये पीलीकोठी से कालूकूँआ चौराहा। कालूकुँआ चौराहा से चमरौड़ी चौराहा, आर०टी०ओ० आफिस आर०टी०ओ०आफिस से तिन्दवारी रोड चौराहे से संतमैरी स्कूल होते हुये शुकुल कुँआ। शुकुल कुँआ से महाराणा प्रताप चौराहा, पं० जे०एन० डिग्री कालेज, सिविल लाइन से रोडवेज एवं कचेहरी से होते हुये अशोकलॉट चौराहा। अशोकलॉट चौराहे से क्योटरा चौराहा, जेल रोड, पुलिस लाइन से विकास भवन में समापन। रोड शो में एलईडी वैन एवं ई-रिक्शा में मिलेट्स के कट-आउट होर्डिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया, जिसमें बहुतायत संख्या में कृषकों व कर्मचारियों द्वारा मोटर साइकिल में मिलेट्स की लिखी हुई तख्ती लेकर प्रतिभाग किया गया।

Related posts

मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा मानसिक उपचार एवं जागरूकता शिविर लगाया गया

zeestarnews

नगर मजिस्ट्रेट/परियोजना निदेशक डूडा बांदा ने बताया है कि मिशन निदेशक, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सूडा, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या

zeestarnews

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मनाया शहर से लेकर गांव तक मनाया गया बापू की पुण्यतिथि

zeestarnews

Leave a Comment