Zee Star News
Breaking News
अन्य

भारत निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम जिलाधिकारी ने दी जानकारी

 

 

जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप ने बताया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अधीन मैनुअल ऑन पोलिंग स्टेशन अक्टूबर-2020 के अध्याय 3 के प्रस्तर 3.2 के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार जनपद की समस्त 04 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 232-तिद्वारी, 233-बबेरू, 234-नरैनी (अ०जा०) व 235-बाँदा में विद्यमान मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन पर 1400 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलो में सम्भाजन के पश्चात् अनुलग्नक-01 पर आलेख्य मतदान स्थलों की सूचियां सर्वसाधारण की जानकारी हेतु एतद्द्वारा समस्त मतदान केन्द्रों (पदाभिहित स्थलों) समस्त उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों (तहसील) सहित, समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों सहित माननीय सांसद/विधायकों के संज्ञान हेतु उपलब्ध करायी जा रही है एवं इसके अतिरिक्त डीईओ पोटर्ल banda.nic.in/deo-portal/ पर भी आलेख्य सूची सर्वसाधारण के लिए उपलब्ध रहेगी।

 

समस्त सम्बन्धित से अपेक्षा है कि 11.09.2024 को प्रकाशित आलेख्य मतदान स्थलों की सूचियों के सन्दर्भ में यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो तो विलम्बतम दिनांक 18.09.2024 तक लिखित रूप से सम्बन्धित उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालयों (तहसील) अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट में जिला दिव्यांगता समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन युवा कल्याण विभाग लखनऊ ने बताया है कि मा0 प्रधानमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में उ0प्र0 में प्रथम चरण के अन्तर्गत 31 जनपदों के नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से ‘‘युवा उत्सव का एक अखिल भारतीय कार्यक्रम’’ का आयोजन प्रस्तावित है

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल द्वारा प्रशासन-पोषण-पाठन अभियान के अन्तर्गत गोद लिये प्राथमिक विद्यालय, डिंगवाही तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट 1 से 8 तक), कतरावल क्षेत्र बड़ोखरखुर्द का औचक निरीक्षण एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता को देखा गया

zeestarnews

Leave a Comment