Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज यमुना नदी के बढते जल स्तर को दृष्टिगत रखते हुए तहसील बबेरू के अन्तर्गत सम्भावित बाढ की स्थित में आने वालेे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए निरीक्षण किया

बाँदा, 13 सितम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज यमुना नदी के बढते जल स्तर को दृष्टिगत रखते हुए तहसील बबेरू के अन्तर्गत सम्भावित बाढ की स्थित में आने वालेे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए निरीक्षण किया।

 

अधिकारियोंको दिए गए दिशानिर्देश बाढ़ पीड़ितों हर संभव मदद की जाए

 

 

उन्होंने क्षेत्र के अमौसी घाट यमुना पुल पर जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी से यमुना नदी के जल स्तर बढने से सम्भावित प्रभावित होने वाले ग्रामों की जानकारी करते हुए बाढ की स्थिति उत्पन्न होने पर राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाये जाने एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्राधिकारी पुलिस को पुल के पास पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित सम्भावित स्थानों पर लोगों को जागरूक करते हुुए जानकारी दी जाए कि अधिक जल स्तर बढनेे पर सुरक्षित स्थान/बाढ चैकियों पर जायें। उन्होंने बचाव हेतु सभी आवश्यक  व्यवस्थायें किये जाने एवं रात में भी बाढ से सम्बन्धित क्षेत्रों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए निगरानी रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी बबेरू, खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बांदा में आज कलिंजर महोत्सव के शुभारम्भ के पश्चात 133 परियोजनाओं का लोकार्पण, 169 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, इस प्रकार कुल रू0 665.26 करोड

zeestarnews

प्लाट पर मकान बनवा रहे निजी ड्राइवर की ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मौत

zeestarnews

अवैध प्लाटिंग करने वालों पर चल रहा है हथोड़ा

zeestarnews

Leave a Comment