Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी को सौपा गया ज्ञापन निराकरण करने की लगाई गई गुहार

 

हमारी समस्याओं का कब होगा निराकरण

 

 

 

 

 

जसपुरा ब्लॉक के सिंधन कला गांव से पैलानी डेरा रोड स्थित तुर्रि नाला में लघु सेतु (छोटा पुल) के निर्माण हेतु व सिंधन कला में एक सरकारी इंटर कालेज की मांग के संबंध मे

 

 

आपको अवगत कराना है कि जसपुरा ब्लॉक के सिंधन कला से पैलानी डेरा मार्ग में तुर्री नाला है जिस पर काफी नीचे रपटा बना हुआ है ! बरसात के समय थोड़ा सा पानी बरसने पर केन नदी का पानी रपटा से ऊपर सड़क पर आ जाता है इस स्थिति में सिंधन कला; लसडा; बसधरी; गुरगांवा; तगड़ा डेरा हरवंश पुरवा; अदरी आदि गांवों के लोग 15 किलोमीटर घूमकर पडेरी/मरझा से घूमकर पैलानी डेरा/जसपुरा पहुंच पाते हैं ! और ये स्थिति महीनो बनी रहती है! जिससे क्षेत्र के लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं !

इस क्षेत्र के लोग विगत कई सालों से तुर्री नाला में एक लघु सेतु की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक कई सरकारें आईं लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि व सरकार ने इस बड़ी समस्या को हल नहीं कराया ! बरसात /बाढ़ के समय इस नाले में डूबने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है!

लेकिन फिर भी किसी जनप्रतिनिधि ने आज तक ध्यान नही दिया ! अगर कोई बीमार हो जाए तो उसको जसपुरा/बांदा पहुंचना मुश्किल पड़ जाता है और वो रास्ते में ही दम तोड देता है जिससे क्षेतेवासियो में सरकार व जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व निराशा है!

इस क्षेत्र की दूसरी बड़ी समस्या इंटर कालेज न होने से है ! इस क्षेत्र के बच्चे/ बच्चियां (सिंधन कला आदि गांव के बच्चे) पढ़ने के लिए जसपुरा/ पैलानी जाते हैं!

इस क्षेत्र की आबादी 30 से 35 हजार के लगभग है और एक सरकारी इंटर कालेज सिंधन कला गांव बहुत आवश्यक है !

क्षेत्र के बच्चे बरसात में अपनी जान जोखिम में डालकर नाव द्वारा पारकर स्कूल जाने को मजबूर हैं !

महोदय आपसे विनम्र निवेदन है कि हमारी अति गंभीर समस्याओं को शासन से जल्द हल कराने का प्रयास करें !

अगर हमारी मांगों पर 30 दिनों के अंदर शासन /प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया व

ठोस पहल नही होती तो हम लोग आंदोलन /धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे ! आज के कार्यक्रम में किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले;

राम सिंह कचवाह; विजयपाल सिंह चौहान (किसान यूनियन );

अरुण सिंह चंदेल (बजरंगा); राम जियावन सिंह; रंजीत सिंह;

 धनंजय सिंह जसपुरा; वीरेंद्र सिंह; वीरू सिंह सेंगर; दीपक सिंह गौर;

रामबहादुर पाल; विवेक द्विवेदी ; रामलखन सेंगर; रवि चौहान; शुभम सिंह गौर; रामू सिंह चंदेल; सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ! निवेदक समस्त क्षेत्रवासी

Related posts

अटल आवासीय विद्यालय चित्रकूटधाम मण्डल बांदा के प्रवेश परीक्षा के परिणाम के अन्नितम सूची

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप ने आज विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा आयोजित लखपति सीआरपी एवं लखपति दीदीयो को सम्मानित किया

zeestarnews

https://youtu.be/q1aXT9xc3Ok

zeestarnews

Leave a Comment