Zee Star News
Breaking News
अन्य

मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी जी’’ ने मण्डलीय जिला चिकित्सालय बाॅदा में रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया

 

बाँदा, 17 सितम्बर, 2024-

 

  मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी जी’’ ने मण्डलीय जिला चिकित्सालय बाॅदा में रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

 

 

इस अवसर पर उन्होंने स्वयं तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने रक्तदान किया lउन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इस कार्य में सभी लोगों को दूसरों केे जीवन की रक्षा के लिए आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले अस्पतालों में बहुत गन्दगी एवं अव्यवस्था की स्थिति रहती थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर साफ-सफाई व्यवस्था के साथ अन्य समुचित व्यवस्थायें की गयी हैं। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गरीब लोगों को रू0 5 लाख तक ही निःशुल्क चिकित्सा की सुविधा दी गयी है। अब सरकार द्वारा प्रत्येक 70 वर्ष आयु के लोगों को यह सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चिकित्सकों की कमी को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सकों की सेवा निवृत्त आयु बढाकर 65 वर्ष करने के साथ ही नये-नये मेडिकल काॅलेज खोले जा रहे हैं, जिससे चिकित्सकों की कमी दूर होे सकेगी।

  उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को विश्वकर्मा जयन्ती एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि स्वच्छता की सेवा पखवाडा कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को एक जन आन्दोलन के रूप में लेकर बृहद स्तर पर इस कार्यक्रम को सफल बनायें। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को अपनी शुभकामनायें देते हुुए कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमी महसूस नही होती है बल्कि लगातार रक्तदान करने से हृदय रोग में कमी आती है।

  इ स अवसर पर विधायक सदर श्री प्र्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री संजय सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता, श्री मोहित गुप्ता, जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

झांसी प्रयागराज शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी के प्रथम जनपद आगमन पर शुक्रवार देर शाम जिला भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और अब की बारी बाबूलाल तिवारी का नारा बुलंद किया गया

zeestarnews

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट – 2023″ का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे

zeestarnews

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि agridarshan.up.gov.in पर वर्ष 2024-25 में कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कृषकों द्वारा दिनांक 21.01.2025 से दिनांक 04.02.2025 तक कृषि यंत्रों की बुकिंग की जा रही है

zeestarnews

Leave a Comment