Zee Star News
Breaking News
पर्यावरण

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान संचालित करने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 19 सितम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान संचालित करने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देशित किया कि इस अभियान के अन्तर्गत शहर एवं कस्बों के प्रमुख स्थानों, बाजारों, पार्कों में सुबह 06 से 10 बजे एवं सायं को 04 बजे से अभियान चलाकर सफाई करायी जाए। उन्होंने सम्बन्धित तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारियों को सफाई अभियान की चेकिंग करते हुए अभियान को सफल रूप से संचालित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान 10-10 सफाई कर्मियों के द्वारा टीम लगाकर करायी जाए। उन्होंने स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ भी अभियान के दौरान दिलाये जाने के निर्देश दिये।

 

 

उन्होंने विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, शहीद स्मारकों, विद्यालयों, अस्पतालों आदि में भी सफाई अभियान संचालित करने व श्रमदान कर सहयोग लेने के निर्देश दिये।

 

 

 

उन्होंने स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किये जाने तथा स्वच्छता की भागीदारी हेतु जनमानस में स्वभाव व जिम्मेदारी का भाव पैदा करने हेतु स्थानीय स्तर पर गोष्ठी, स्वच्छता रैली, स्वच्छता दौड एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित किये जाने तथा विकास खण्ड स्तर पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन कर उनको विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने चिन्हित स्थलों पर सफाई अभियान की फोटो भी अपलोड करने के निर्देश दिये। दिनांक 21 सितम्बर को समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत में स्वच्छता शपथ, स्वच्छता गोष्ठी किये जाने व एक पेड माॅ के नाम स्वच्छता लक्षित इकाई के स्थान पर रोपित करने के निर्देश दिये। दिनांक 22 सितम्बर से ग्राम पंचायत स्तर पर शौचालयों विहीन परिवारों को चिन्हित करने एवं उनके आवेदन आॅनलाइन कराने, कूडे का उचित निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया।

  बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत शंकर शाकभाजी के बीज का शासन द्वारा इम्पैनल्ड कम्पनियों/फर्मों का स्टाल दिनांक

zeestarnews

भाजपा मण्डल अतर्रा द्वारा किया गया स्वच्छता कार्यक्रम

zeestarnews

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ता भारत होता परिवर्तन सौर ऊर्जा पर हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तन

zeestarnews

Leave a Comment