Zee Star News
Breaking News
मनोरंजन

मृदंग केशरी पं• झण्डीलाल द्विवेदी संगीत समारोह सम्पन्न

*मृदंग केशरी पं• झण्डीलाल द्विवेदी संगीत समारोह सम्पन्न*

 

बु न्देलखण्ड की तहसील गौरिहार के ग्राम पलटा छतरपुर (म.प्र) में सन् 1909 ई. में जन्मे पं•श्री श्यामसुन्दर “झण्डीलाल” द्विवेदी मृदंगाचार्य के 115वें जन्मदिवस के अवसर पर जयंती संगीत समारोह 1 अक्टूबर 2024 ई.को श्री रामदरबार मंदिर कटरा (बाँदा ) में सम्पन्न हुआ। श्री झण्डीलाल जी पं• कुदऊ सिंह घराने के श्रेष्ठतम मृदंग वादक थे। जयंती संगीत समारोह में कानपुर से आए ख्यातिप्राप्त ध्रुवपद गायक पं•श्री मुकेश द्विवेदी ने राग जयजयवंती में आलाप व चारताल में बंदिश प्रस्तुत किया बंदिश के बोल थे – (मोर मुकुट कानन कुण्डल) पश्चात मध्य लय में शूलताल प्रस्तुत किया जिसके बोल थे – (जगजननि भवानी ) प्रस्तुत करते हुए अपनी प्रस्तुति सम्पन्न किया इनके साथ पखावज पर पं •अवधेश द्विवेदी(मृदंगाचार्य)ने संगति की पश्चात पं• अवधेश द्विवेदी जी कैपौत्र अनमोल द्विवेदी व शिष्या कु•प्रियंका मणि दोनो ने पखावज चारताल में जुगलबंदी प्रस्तुत की अगले क्रम मे जहानाबाद से पधारे उ•अयाज खाँ ने राग यमन मे आलाप व ध्रुवपद प्रस्तुत किया जिसके बोल थे (श्यामसुन्दर प्यारे ) व राग जोग में शूलताल की प्रस्तुति दी जिसके बोल थे -(ऐसे झण्डीलाल) इनके साथ चित्रकूट से पधारे पं•श्री लल्लूराम शुक्ल ने पखावज पर सुंदर संगति की । प्रमुदित मिश्र ने झपताल व तराना ख्याल अंग के अंदाज में प्रस्तुत किया इनके साथ तबले पर संगति मिथलेश सिंह व योगेन्द्र पाण्डेय ने की । पं• श्री झण्डीलाल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए आशु कवि श्री जवाहरलाल (जलज) जी व कविरत्न श्री डाॅ सी•पी• दीक्षित (ललित जी) ने काव्य पाठ प्रस्तुत कर सांगीतिक व साहित्यिक सामंजस्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन पं•श्री लल्लूराम शुक्ल ने किया ।

Related posts

IIT के 55 वें दीक्षांत में उत्साहित दिखे स्डूडेन्ट्स: कानपुर के दो स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित, 51 श्रेणियों में दिए गए अवार्ड और मेडल, 21 को उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस अवार्ड भी दिए

cradmin

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शान्ति सदन, कटरा जनपद-बाँदा द्वारा विपणन विकास सहायता (एस0सी 0एस0पी0) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनाँक-31.01.2025 समयः-11ः00 बजे दिन-शुक्रवार को विकासखंड महुआ के मीटिंग हाल, जनपद बाँदा में किया गया

zeestarnews

स्पोर्टस कालेजों में रिक्त सीटों पर खेलवार कक्षा 07 व 08 में प्रवेश परीक्षा का आयोजन

zeestarnews

Leave a Comment