Zee Star News
Breaking News
अन्य

लम्बित देयकों हेतु प्राप्त शिकायती पत्रों पर पेंशन अदालत/जनसुनवाई बैठक की गयी ।

 

3 अक्टूबर, 2024

 

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में दिनांक 01.10.2024 को मण्डलीय पेंशन अदालत तथा से०नि० अधिकारियों/कर्मचारियों के

लम्बित देयकों हेतु प्राप्त शिकायती पत्रों पर पेंशन अदालत/जनसुनवाई बैठक की गयी ।

पेंशन अदालत / जनसुनवाई के कुल 08 प्रकरणों में से 06 प्रकरण मौके पर निक्षेपित्त / निस्तारित किये गये –

 

(1) श्री उमाशंकर सोनकर, से०नि० प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिलाधिकारी, हमीरपुर के देयकों का भुगतान हो जाने के फलस्वरूप विभागीय आख्या के आधार पर प्रकरण पेंशन अदालत/जनसुनवाई निस्तारित किया गया।

 

(2) श्री मनीराम, से०नि० अहलमद कार्यालय विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, बांदा के शेष देयकों के भुगतान एक सप्ताह के अन्दर किये जाने तथा एरियर के भुगतानार्थ बजट मांग पत्र प्रेषित करने के आदेश देते हुये विभागीय आख्या के आधार पर प्रकरण पेंशन अदालत/ जनसुनवाई से निस्तारित किया गया।

 

(3) श्री हरिशंकर, से०नि० स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा का भुगतान हो जाने के कारण प्रकरण विभागीय आख्या के आधार पर पेंशन अदालत / जनसुनवाई से निस्तारित किया गया।

 

(4) कु० कमलेश कुमारी से०नि०, स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका (महिला) का प्रकरण पेंशन अदालत के कार्यक्षेत्र से बाहर होने के कारण पेंशन अदालत/जनसुनवाई निक्षेपित से किया गया।

 

(5) श्री सुरेन्द्र प्रसाद, पति स्व० साधना सिंह से०नि०, मुख्य सेविका के प्रकरण में विभाग को एरियर के भुगतान हेतु बजट की मांग समय समय पर करने के आदेश देते हुये प्रकरण पेंशन अदालत/जनसुनवाई से निस्तारित किया गया।

 

(6) श्रीमती कल्याणी सिंह, पत्नी स्व० शिव सिंह से०नि० प्रधान लिपिक का प्रकरण विभागीय आख्या के आधार पर पेंशन अदालत/जनसुनवाई से निस्तारित किया गया।

 

इस प्रकार कुल 08 प्रकरणों में से 06 प्रकरण मौके पर निक्षेपित / निस्तारित हुये तथा शेष अनिस्तारित प्रकरणों के समयान्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए गए।

 

पेंशन अदालत/जनसुनवाई की कार्यवाही में श्री विष्णुकान्त द्विवेदी, अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन एवं स्टाफ कार्यालय अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन के साथ श्री पी०डी० विश्वकर्मा, सी०डी०पी०ओ० चित्रकूट, श्री धर्मराज, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा तथा वादी एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी / प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस क्षेत्रवासियों वा देशवासियों वासियों से हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांदा ने बताया है कि सर्वसाधारण को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन में

zeestarnews

उप निदेशक कृषि बांदा आखिर किन कारणों से नहीं आ रहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अगर प्राप्त करना है तो भारतीय डाकघर में खोलना होगा खाता

zeestarnews

Leave a Comment