Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिला प्रोबेशन अधिकारी बांदा ने बताया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु ‘मिशन शक्ति फेज-05 विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है

 

दिनांक 19 अक्टूबर 2024 

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी बांदा ने बताया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु ‘मिशन शक्ति फेज-05 विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है।

 

 

उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 19 अक्टूबर, 2024 को राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय, बाँदा में जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाँदा महिला कल्याण विभाग द्वारा टाकशो विद आयडल्स गतिविधि का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी महिलाओं के साथ राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय, बाँदा की छात्राओं ने अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप जानकारी लेने हेतु प्रश्न किये गये, विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी महिलाओं द्वारा छात्राओं द्वारा पूंछे गये सवालों को जवाब दिया गया, जैसे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, कैरियर, बालक-बालिकाओं के बीच भेदभाव आदि विषयों पर छात्राओं को विशेष जानकारी मिली, जो कि उनके भविष्य के लिए बहुत लाभप्रद होगी। टॉकशो विद आइडल्स गतिविधि की मुख्य अतिथि श्रीमती मालती बासू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, बाँदा रहीं, उनके अतिरिक्त साहित्यकार श्रीमती छाया सिंह, डॉ० बन्दना कुमारी, एसोसिएट डीन सी०ओ०सी०एस०, डॉ० लक्ष्मी त्रिपाठी, एडवोकेट, महिला थाना बांदा की उप निरीक्षक श्रीमती स्नेहा सिंह, डॉ कंचन सिंह, चिकित्सक, ज्योत्सना पुरवार, सामाजिक कार्यकत्री, श्रीमती दीपाली गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय महिला डिग्री कालेज, बाँदा, डॉ सबीहा रहमानी, चिकित्सक व सामाजिक कार्यकत्री, असिटेंट प्रोफेसर डॉ० बन्दना कुमारी, डॉ०जयन्ती सिंह, सपना सिंह, नीतू सिंह आदि उपस्थित रहे। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत ऐसे कार्यकमों के आयोजनों से बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, जिज्ञासा तथा जीवन में आगे बढने की प्रेरणा व आत्मविश्वास का संचार होगा, साथ ही जनमानस में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होगी तथा बालिकाओं के निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होगी।

Related posts

गौ रक्षा समिति ने की केन नदी की आरती एवं शौर्य दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित किया

zeestarnews

शासन के निर्देशानुसार जनपद में 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर, 2022 के मध्य सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाॅव की ओर मनाये जाने वाले सप्ताह सम्बन्धी जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई,

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने उ0प्र0पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशलढंग से आयोजित कराये जाने हेतु जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का प्रथम एवं द्वितीय पाॅली में सघन निरीक्षण किया

zeestarnews

Leave a Comment