दिनांक 28 अक्टूबर 2024
जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-1523/सीईओ-6-31/6-2024 (11) दिनांक 14-10-2024 द्वारा अर्हता दिनांक 1-1-2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के अभियान में मतदाता सूची में नाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु जन सामान्य को जागरूक करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रमानुसार मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन दिनाक 29-10 -2024 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर किया जायेगा तथा दिनाक 28-11-2024 तक दाये / आपत्तियों अर्थात फार्म 6. फार्म-7, फार्म-8 इत्यादि प्राप्त किये जायेगी। प्रत्येक कार्य दिवस में मतदेय स्थलों / मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारियों द्वारा उक्त फार्मों को प्रातः 10.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक प्राप्त किया जायेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के आलेख्य प्रकाशन दिनांक 29-10-2024 से 28-11-2024 के मध्य 04 विशेष अभियान की तिथियों यथा-09-11-2024 (शनिवार) व 10-11-2024 (रविवार), तथा 23-11-2024 (शनिवार) व 25-11-2024 (रविवार) निर्धारित हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 06-01-2025 को किया जायेगा। इसके अतिरिक्त भावी मतदाताओं के साथ-साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 का पूर्ण लाभ वर्तमान मतदाताओं को प्राप्त हो, इसके लिए आवश्यक है कि मतदाता मतदाता, मतदाता सूची में ससमय अपना नाम चेक कर लें। इस संबंध में वर्तमान में मतदाताओं को जागरूक करते हुए व व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए “मैं हूँ ना” अभियान का संचालन किया गया है। अतः वर्तमान मतदाताओं द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में देखने के लिए आयोग द्वारा निम्नयत् व्यवस्था की गयी है-
