Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-1523 सीईओ-6-31 /6-

आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-1523 सीईओ-6-31 /6-

 

 

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-1523 सीईओ-6-31 /6-2024 (1) दिनांक 14-10-2024 द्वारा अर्हता दिनांक 1-1-2025 के आधार पर विधान समा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के अभियान में मतदाता सूची में नाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु जन सामान्य को जागरूक करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रमानुसार मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 29-10-2024 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर किया जायेगा तथा दिनांक 28-11-2024 तक दावे/आपत्तियों अर्थात फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 इत्यादि प्राप्त किये जायेगी। प्रत्येक कार्य दिवस में मतदेय स्थलों/मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारियों द्वारा उक्त फार्मों को प्रातः 1000 बजे से सांय 4.00 बजे तक प्राप्त किये जा रहे हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के आलेख्य प्रकाशन दिनाक 29-10-2024 से 28-11-2024 के मध्य 04 विशेष अभियान की तिथियों यथा- 09-11-2024 (शनिवार) व 10-11-2024 (रविवार), तथा 23-11-2024 (शनिवार) व 25-11-2024 (रविवार) निर्धारित हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 06-01-2025 को किया जायेगा। इसके अतिरिक्त भावी मतदाताओं के साथ-साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 का पूर्ण लाभ वर्तमान मतदाताओं को प्राप्त हो, इसके लिए आवश्यक है कि मतदाता, मतदाता सूची में ससमय अपना नाम चेक कर लें। इस संबंध में वर्तमान में मतदाताओं को जागरूक करते हुए व व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए “मैं हूँ ना” अभियान का संचालन किया गया है। अतः वर्तमान मतदाताओं द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में देखने के लिए आयोग द्वारा निम्नवत् व्यवस्था की गयी है-

 

1- मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन दिनांक 29-10-2024 से 28-11-2024 के मध्य सभी मतदान केन्द्रों पर देखने के लिए उपलब्ध रहेगी।

2-वेद साइट www. ceouttarpradesh.nic.in पर Search Your Name Electoral Roll बटन क्लिक करके मतदाताओं द्वारा अपने से संबंधित विवरण की पुष्टि की जा सकती है।

 

3-मतदाता https://ceouttarpradesh.nic.in एवंhttps://voters.eci.gov. in पर भी अपना नाम मतदाता सूबी में देख सकते हैं।

4-अपने मोबाइल में Voter Help Line app डाउनलोड करके भी उक्त सेवायें प्राप्त की जा सकती है।

 

5-उपरोक्त विधियों को QR Code स्कैन करके भी किया जा सकता है जिसे प्रत्येक बूथ पर चस्पा किया गया है। अतः विशेष अभियान की तिथियों यथा-09-11-2024 (शनिवार) व 10-11-2024 (रविवार) को अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करायें ।

Related posts

बेसहारा पशु उजाड़ रहे किसानों की फसलें

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा 

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत दिनांक 23 जनवरी, 2023 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment