Zee Star News
Breaking News
अन्य

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जनपद बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि जनपद बांदा के समस्त किसान भाईयों को सूचित करना है कि डी०ए०पी०

 

दिनांक 8 नवंबर 2024

 

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जनपद बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि जनपद बांदा के समस्त किसान भाईयों को सूचित करना है कि डी०ए०पी० उर्वरक की रैंक पारादीप उड़ीसा से चल कर बांदा रैंक प्वाइंट पर दिनांक 11.11.2024 को लगने की सम्भावना है। जिससे सीधे रैंक प्वाइंट से सहकारी समितियों में इफकों डीएपी का प्रेषण किया जायेगा और सहकारी समितियों से दिनांक 12.11.2024 से डीएपी उर्वरक वितरण प्रारम्भ हो जायेगा। जिलाधिकारी महोदय, द्वारा रेलवे डी०आर०एम० झॉसी मण्डल एंव बांदा रेलवे के उच्च अधिकारियों से लगातार सम्पर्क करके रैंक आने की सूचना ली जा रही है और शासन स्तर से रैक को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की बात की गयी है, जिसके क्रम में डीएपी की रैंक दिनांक 11.11.2024 को उपलब्ध होते ही वितरण नियमानुसार किया जायेगा। जनपद की समस्त सहकारी समितियों में नैनों डीएपी 500 मि0ली0 की बोतल उपलब्ध है जिसके साथ दिये गये प्रयोग विधि के अनुसार गेंहूँ बीज का शोधन करके किसाना गेंहूँ व दलहन की बुआई कर सकते है।

Related posts

आज नरैनी के समाधान दिवस माननीय जिलाधिकारी महोदया को सोनू करवरिया विश्व हिन्दू महा संघ गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा कई समस्यायों को लेकर 4 शिकायती पत्र दिया गया

zeestarnews

स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्र वासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न

zeestarnews

Leave a Comment