जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा PCS की परीक्षा 2024 को नकलविहीन ,सुचितापूर्ण तथा शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के संबंध में
जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा PCS की परीक्षा 2024 को नकलविहीन ,सुचितापूर्ण तथा शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुईl, बैठक में जिलाधिकारी ने 22 दिसंबर 2024 दिन रविवार को दो पारियों में आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा की सभी तैयारी को पूर्ण करने के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित कियाl, उन्होंने सेक्टर मजिस्टरेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने परीक्षा केदो को चेक कर लें तथा अपने कार्य एवं दायित्वों का अध्ययन ठीक प्रकार से करते हुए सभी आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करेंl उन्होंने सभी आठ परीक्षा केदो में सीसीटीवी संचालित रखने , फर्नीचर की समुचित व्यवस्था करने, सीटिंग प्लान, आदि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने परीक्षा केंटो का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को चेक करने एवं कोई कमी हो तो उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए l, जिलाधिकारी ने परीक्षा दिवस में विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था रखे जाने एवं समुचित लाइट की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिएl उन्होंने सभी परीक्षा केदो पर चेकिंग कराए जाने के निर्देश दिएl, परीक्षा केदो में आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध रखना एवं सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रखने के निर्देश दिएl
पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने अधिकारियों के निर्देश देते हुए कहा कि कोई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कैलकुलेटर और किसी प्रकार के अनुचित सामग्री लेकर नहीं जाएगा परीक्षा केदो पर सभी अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग परीक्षा केंद्र के गेट पर की जाएगीl, परीक्षा केदो के आसपास अराजक तत्वों पर कड़ी एवं प्रभावी करवाई हेतु पुलिस की व्यवस्था रहेगीl
बैठक में अपर जिलाधिकारी, न्यायिक श्री अमिताभ यादव ने बताया कि जनपद में यह परीक्षा आठ परीक्षा केदो में संपन्न होगी, जिसमें आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, आर्य कन्या कन्या इंटर कालेज, डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा एवं खानकाह इंटर कॉलेज, पंडित जेएनपीजी कॉलेज एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा में आयोजित की जाएगीl, दिनांक 22 दिसंबर 2022 दिन रविवार को यह परीक्षा दो सत्रों में प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं द्वितीय सत्र 2:30 से 4:30 बजे तक होगीl, उन्होंने ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारियों के कार्यों एवं परीक्षा को सोशल संपन्न कराए जाने के संबंध में दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के निर्देश संबंधित सभी अधिकारियों को दिएl
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर ,जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहेl