Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने बताया है कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वामित्व योजना के अन्तर्गत तैयार की गयी घरौनियों का 76 राजस्व गाॅवों के लोगों का वितरण कल दिनांक 27 दिसम्बर, 2024 को रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज सभागार में प्रातः 11ः00 बजे किया जायेगा

 

बाँदा, 26 दिसम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने बताया है कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वामित्व योजना के अन्तर्गत तैयार की गयी घरौनियों का 76 राजस्व गाॅवों के लोगों का वितरण कल दिनांक 27 दिसम्बर, 2024 को रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज सभागार में प्रातः 11ः00 बजे किया जायेगा।

 

इस कार्यक्रम में इसके साथ ही कृषक दुर्घटना बीमा योजना के 65 लाभार्थियों को 5-5 लाख रूपये की धनराशि के डमी चेकों का वितरण भी किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद एवं मा0 अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा।

  उ क्त कार्यक्रम में कुल लगभग 20 हजार घरौनियों का वितरण किया जायेगा, इससे पूर्व 01 लाख 48 हजार घरौनियों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी के रिकार्ड के अनुसार घर सम्बन्धी आपसी विवादों को कम करने के लिए सर्वे के पश्चात घरौनी तैयार की गयी हैं, जिनका वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही रानी दुर्गावती मेडिकल के सभागार किसानों से सम्बन्धित एकीकृत बागवानी मिशन योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय किसान मेला/गोष्ठी का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें किसान भाइयों को उद्यान से सम्बन्धित विभिन्न संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी।

 

Related posts

उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

zeestarnews

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया

zeestarnews

Leave a Comment