Zee Star News
Breaking News
Breaking News

बुन्देलखण्ड विकास निधि जिलांश वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 एवं बुन्देलखण्ड विकास निधि राज्यांश के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 22 जनवरी, 2025-

 

  बुन्देलखण्ड विकास निधि जिलांश वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 एवं बुन्देलखण्ड विकास निधि राज्यांश के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई।

 

 

उन्होंने चित्रकूट, बाॅदा, महोबा एवं हमीरपुर के कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 01 मार्च के पहले अधूरे कार्य पूर्ण कर लिये जायें। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने एवं समयबद्धता के साथ कार्यों को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सचेत करते हुए निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर निर्माण कार्य की जांच करायी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बुन्देलखण्ड विकास निधि से सम्बन्धित कार्यों को कराये जाने के प्रस्ताव सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों से प्राप्त करते हुए पन्द्रह दिनों के अन्दर प्रस्ताव प्रेषित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की रिपोर्ट धरातल पर किये गये कार्यों के अनुरूप सही रूप से भेजी जाए, इसका विशेष ध्यान रखें।

  उन्होंने चित्रकूट जनपद के विकास खण्ड मऊ में इण्टरलाॅकिंग एवं सीसी रोड के निर्माण कार्यों को 31 जनवरी तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने यूपीपीसीएल द्वारा महोबा के विकास खण्ड कबरई में विद्युतीकरण के कार्य की समीक्षा की, जिस पर बताया गया कि कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन निर्माण कार्यों में कार्य 75 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गये हैं, उन कार्यों को तेज गति से शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने जनपद चित्रकूट के रगौली डिग्री काॅलेज के पास अनुसूचित जाति बस्ती में संम्पर्ग मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद बाॅदा के खंभौरा से चकतकुली संम्पर्क मार्ग तथा खुरहंड से महावीरन पुरवा के सड़क निर्माण का अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिये। उन्होंने जनपद महोबा मवई खुर्द बरम पुरवा संम्पर्क मार्ग तथा महोबा बजरिया डीआरडीओ रोड से बिलबई रोड तक संम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा की जिस पर बताया गया कि उक्त कार्य पूर्ण हो गये है। उन्होंने महोबा के रेलवे पुल राठ रोड के संम्पर्क मार्ग के अवशेष कार्य को विवाद सम्बन्धी प्रकरण का निस्तारण कराते हुए शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद हमीरपुर के एसटीवी से देवरीदायी मन्दिर होते हुए देवरहा बाबा मन्दिर तक संम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य तथा कैथी मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अवशेष कार्य को शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

  बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री अरविन्द कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

महिला ने एसपी से लगाई गुहार मेरे साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्तों पर कार्यवाही करो सरकार 

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीप रंजन आज खनिज चेक पोस्ट गिरवां का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

अतर्रा से ओरन रोड़ पर साठ गांठ से तीन बसों का संचालन,एक अनियंत्रित बस खाई में पलटी,ड्राइवर नशे में,यात्री रानीपुर निवासी राम बरन के मुताबिक 56 यात्री सवार थे, लगभग 18 से 20 आदमी हुऐ घायल

zeestarnews

Leave a Comment