बाँदा, 22 जनवरी, 2025-
जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में उत्तर प्रदेश की स्थापना के अवसर पर दिनांक 24-26 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस 2025 को आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने दिनांक 24 जनवरी, 2025 को कलेक्टेªट सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 को समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कृषि, उद्यान, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, खादी ग्रामोद्योग, स्वयं सहायता समूह, ओडीओपी आदि विभागों के प्रदर्शनी/स्टाल लगाये जाने तथा विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम में कृषि विभाग से सम्बन्धित फार्म मशीनरी के लाभार्थियों, स्प्रिन्कलर सेट, आयुष्मान कार्ड, टैबलेट विरतण एवं प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश दिवस गतवर्ष की भांति समारोह पूर्वक विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित करते हुए आयोजित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन हेतु सभी तैयारी समय से पूर्ण कर ली जायें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करायें। उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा तथा उत्तर प्रदेश दिवस में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की जायेगी।
बैठ
क में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार , उप जिलाधिकारी सदर श्री अमित शुक्ला, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री अनुपम श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
