Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुघर्टनाओं में

 

बाँदा, 30 जनवरी, 2025-

 

  जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

 

 बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस, परिवहन विभाग द्वारा विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन कर बच्चों को सड़क सुरक्षा की जागरूकता के साथ यातायात प्रबन्धन का प्रशिक्षण भी दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा समस्त व्यवसायिक वाहनों विशेषकर टैªक्टर की ट्रालियों में अभियान चलाकर रिफलेक्टर टेप लगाये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। उन्होंने शहर के प्रमुख चैराहों कालूकुआं चैराहा, महाराणा प्रताप चैराहा, आदि चैराहों पर टैªफिक लाइट लगाये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग, आरटीओ एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने मार्गवार हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क मार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कोतवाली नगर बाॅदा नरैनी मार्ग में अधिक सड़क दुर्घटनायें होने पर सड़क सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण हेतु परिवहन विभाग द्वारा प्र्रवर्तन की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

  उन्होंने अधिक संख्या में संचालित हो रहे ई रिक्सा द्वारा जाम की समस्या के निदान हेतु शहर के मुख्य चैराहों को जोडकर ई-रिक्सा के लिए एकल दिशा मार्ग बनाये जाने के निर्देश परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने जनपद के समस्त कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट दो पहिया वाहनों के संचालन में पहनने तथा चार पहिया वाहन के संचालन मे सीटबेल्ट लगाये जाने के निर्देश दिये तथा पेट्रोल पम्पों पर हेलमेट के स्टाल क्रय हेतु लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को बिना हेलमेट व नशे का सेवन कर वाहन संचालन करने वालों की सघन चेकिंग कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को बाॅदा तिन्दवारी फतेहपुर मार्ग में महोखर व तिन्दवारी में सड़क पर बडे गड्ढे होने पर सड़क की तत्काल मरम्मत कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश एनएचआई के अधिकारी को दिये। उन्होंने भारी वाहनोें को प्रतिबन्धित समय में शहर में प्रवेश करने की चेकिंग कराये जाने के भी निर्देश देते हुए इसका कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देेश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, एआरटीओ श्री शंकर सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-1, पीटीओ, सहित क्षेत्राधिकारी पुलिस, एनएचआई तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

बागेश्वर धाम को लेकर भाजपा समर्थक मंच ने समर्थन देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन*

zeestarnews

TSS डिंगवाही के विद्युत कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

zeestarnews

’ बांदा, 22 सितम्बर, 2022- मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में 17 सितम्बर, 2022 से 02 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाले अनुराग पटेल ने अशोक लाट तिराहे से केन नदी तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं की जल यात्रा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा रैली में बच्चों के साथ जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण इस जल यात्रा में पैदल चलकर केन नदी तट तक गये। इस जल यात्रा रैली का उद्देश्य जल को बचाने तथा जल संरक्षित करना है। यह जल यात्रा रैली जिलाधिकारी के नेतृत्व में अशोक लाट तिराहे से संकट मोचन मंदिर, जेल रोड चैराहा होते हुए केन नदी तक आयोजित की गयी। रैली में छात्र/छात्राओं द्वारा जल संरक्षण व संचयन हेतु संदेश प्रदान करने के लिए जल ही जीवन है, जल है तो कल हैै, जल बचाओ-कल बचाओ, पानी की रक्षा है-देश की सुरक्षा आदि स्लोगन के द्वारा जल क। जिलाधिकारी ने केन नदी के तट पर जल यात्रा रैली के समापन पर उपस्थित समाजसेवियों, विभिन्न विद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों तथा गणमान्य लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल की एक-एक बूंद को एकत्र करना बहुत महत्वपूर्ण है। बुन्देलखण्ड में जल संरक्षण की बहुत बडी आवश्यकता है तथा जल ही जीवन की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए जल संचयन करना बहुत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जल संचयन एवं जल के बचाव हेतु लोंगो में जन-जागरूकता लाने हेतु इस जल यात्रा रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के 1725 जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालयों तथा 200 इण्टर काॅलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा जल यात्रा का आयोजन कर लोंगो को जल बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के संचयन हेतु हम सभी लोंगो को नदियों, पोखरों, तालाबों को संरक्षित करते हुए वर्षा के जल को एकत्र करना है, जिससे कि भूगर्भ जल का स्तर बढे और आने वाले समय मेें जल संकट से बचाव

zeestarnews

Leave a Comment