Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों में आई मुस्कान

 

दिनांक 11 फरवरी 2025

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा छात्राओं को साईकिल वितरण

 

आज भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, बांदा द्वारा आर्यकन्या इंटर कॉलेज, बांदा में 25 छात्राओं को साईकिल का वितरण जिलाधिकारी महोदया, श्रीमती जे० रीभा द्वारा बैंक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया ।

 

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी छात्राओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बालिकाएं शिक्षा के साथ अपने स्वास्थ्य का भी विशेष रूप से ध्यान रखेंl उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति लगन से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़े ,जिससे उन्हें सफलता प्राप्त होगी l उन्होंने शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी । उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर होने में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है l

भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, बांदा के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री सुदीप गुप्ता ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी एस आर) के अन्तर्गत सामाजिक उत्थान के कार्यो में समय समय पर अपना योगदान देता रहता है ।

अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम गुप्ता ने जिलाधिकारी महोदया एवं भारतीय स्टेट बैंक का धन्यवाद व्यक्त किया | उपरोक्त कार्यक्रम में समाज सेविका श्रीमती गायत्री सिंह, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबन्धक श्री अनूप द्विवेदी एवं श्री विवेक कुमार तथा सभी अध्यापक गण भी उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश दो महीने के अंदर उत्तराधिकार विरासत को पूरा किया जाए

zeestarnews

https://youtu.be/VvSv4jl1DGY

zeestarnews

ब्लॉक प्रमुख और ग्रामीणों के बीच आखिर हुआ समझौता गुणवत्ता के साथ बनेगी सड़क

zeestarnews

Leave a Comment