Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई

बाँदा, 11 फरवरी, 2025

  • जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई

  • बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों को स्वीकृत परियोजना/कार्य के समय में दिये गये समयावधि में स्वीकृत धनराशि से कार्यों को पूर्ण करायें तथा कार्यों के स्टीमेट को रिवाइज न किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस लाइन के ट्रांजिट हास्टल के अवशेष कार्य तथा लिफ्ट लगाने एवं विद्युत कनेक्शन सहित मार्च, 2025 तक प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण को दिये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को नरैनी में सब स्टेशन निर्माण कार्य में तेजी लाकर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अम्लीकौर एवं खटान पाइप पेयजल योजना के कार्य को मार्च, 2025 तक गुणवत्ता के साथ अवशेष कार्यों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश जलनिगम बाॅदा के अधिशाषी अभियंता को दिये। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के द्वारा गौसंरक्षण केन्द्र नवादा, अलोना के निर्माण कार्य को तेज गति से कराकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में अधिशाषी अभियंता सेतु निगम, नलकूप के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को विधि विज्ञान प्रयोगशाला तथा क्योटरा तिराहे से कनवारा मार्ग के निर्माण कार्य तथा नई सड़कों के निर्माण कार्य को तेज गति से गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। कार्यदायी संस्था सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता को विकास खण्ड जसपुरा में केन नदी में कटान को रोकने हेतु कार्य कराये जाने तथा पम्प कैनाल के निर्माण कार्य को तेजी से गुणवत्ता के साथ कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशाषी अभियंता केन कैनाल को यमुना नदी के अन्तर्गत ग्राम लसडा में कटान रोकने के कार्य को मार्च, 2025 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को आयुष विभाग के प्रशासनिक भवन, आडोटोरियम के निर्माण कार्य में काफी विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को शीघ्र गुणवत्ता के साथ कराये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने बाॅदा कृषि विश्व विद्यालय के टाइप-3 आवास एवं छावी तालाब के स्लोब निर्माण कार्य तथा डिगिंग के कार्य को पुनः ठीक प्रकार से कराये जाने के निर्देश दिये। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नरैनी के निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिसण्डा में विद्युत लाइन को ठीक किये जाने के साथ कार्य को कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री पुष्पेन्द्र सहित कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर/अधिशाषी अभियंता तथा सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

आवश्यक सूचना

zeestarnews

प्रांतीय सम्मेलन में सोनू करवरिया जी को उत्कृष्ट गौ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया

zeestarnews

गरीबों को बांटे गए कपड़े चश्मे व अन्य सामग्री

zeestarnews

Leave a Comment