Zee Star News
Breaking News
अन्य

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा में करियर गाइडेंस और व्याख्यान माला कार्यक्रम के अंतर्गत एक मोटिवेशनल लेक्चर का आयोजन किया प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया

दिनांक 17/02/2025

 

 

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा में करियर गाइडेंस और व्याख्यान माला कार्यक्रम के अंतर्गत एक मोटिवेशनल लेक्चर का आयोजन किया प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया ।

 

 

महाविद्यालय के लिए यह गौरवशाली रहा कि महाविद्यालय में मोटिवेशनल लेक्चर मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री अजीत कुमार जी के द्वारा प्रदान किया गया ।

     आयुक्त आदरणीय श्री अजीत कुमार जी ने अपने मोटीवेशनल व्याख्यान भाषण में

छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अतीत और भविष्य की चिंताओं से विमुख होते हुए वर्तमान में और वर्तमान के हर पल को सकारात्मकता अंदाज में जीने और खुश रहने की कोशिश करें । सर्वप्रथम छात्राओं को उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया । छात्रवृत्ति योजना, मिशन शक्ति योजना, दिव्यांग योजना, उद्यम योजना, विधवा पेंशन योजना आदि । उन्होंने जल संरक्षण पर बल देते हुए स्वच्छता हेतु भी प्रेरणा दी । छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंनें कहा कि हमें अनावश्यक बोलना, अनावश्यक देखना और हर अनावश्यक काम से दूरी बनानी चाहिए । अपनी ऊर्जा को पहचाने सब में ऊर्जा होती है अपनी ऊर्जा को जगाएं । आप सृजनात्मक बनें , सकारात्मक रहे । सुबह उठकर सूरज को देखें चार पांच मिनट खुले में ठंडी हवा का आनंद लें । अंत में प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता ने आभार व्यक्त किया । प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार और प्राचार्य ने स्वागत किया । संचालन समारोहिका डॉक्टर सबीहा रहमानी ने किया । इस अवसर पर महविद्यालय के प्रवक्तागण उपस्थित रहे ।

Related posts

मंत्री कृषि, कृषि रक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 श्री सूर्य प्रताप शाही ने रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज बाॅद में आयोजित झांसी, कानपुर एवं चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा की संयुक्त मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी 2024 का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।

zeestarnews

मुख्य अतिथि बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा शिव शंकर पटेल पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया 

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा 

zeestarnews

Leave a Comment