Zee Star News
Breaking News
अन्य

  जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट के महर्षि बामदेव सभागार में आगामी त्यौहारों शिवरात्रि, होली, ईद एवं रामनवमी आदि त्योहारों को भाईचारा, प्रेम ,शांतिपूर्वक एवं कुशलता से सम्पन्न कराये जाने हेतु

 

बाँदा, 24 फरवरी, 2025-

 

  जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट के महर्षि बामदेव सभागार में आगामी त्यौहारों शिवरात्रि, होली, ईद एवं रामनवमी आदि त्योहारों को भाईचारा, प्रेम ,शांतिपूर्वक एवं कुशलता से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद स्तरीय शान्ति समिति की पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं जनपद के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को कराये जाने तथा सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि इन त्यौहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे से मनायें। 

बैठक में जिलाधिकारी ने नगरपालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइटो का शहरी क्षेत्रों में व्यवस्था करने के निर्देश दिएl उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायतराज अधिकारी को साफ सफाई व्यवस्था कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनपद में संवेदनशीलता का ध्यान रखते हुए शान्तिपूर्णढंग से त्यौहारों को प्रेम भाईचारा व आपसी मेल-मिलाप के साथ मनायें। उन्होंने त्योहारों में आवश्यक जलापूर्ति समय पर किए जाने तथा लीकेज ठीक करlने, सड़क मरम्मत एवं विद्युत कि समुचित आपूर्ति किए जाने एवं विद्युत तारों को ठीक कराये जाने के कार्य को शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने त्यौहारों के अवसर पर जलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति को समुचित रूप से व्यवस्था रखने के लिए अधिशाषी अभियंता जलसंस्थान एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को समन्वय कर व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या हो तो समय पूर्व अवगत करा दें ताकि समस्या का निस्तारण हो सके l

  बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग मिलकर आगामी त्यौहारों को बिना किसी भेदभाव के शान्तिपूर्णढंग से भाईचारे के साथ के साथ मनाएl उन्होंने परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए तेज ध्वनि से साउंड का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिएl उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से त्योहारों को 

मनाए उन्होंने त्योहारों के दौरान वॉलिंटियर्स भी लगाए जाने तथा सड़क पर तेज गति से वाहन संचालित नहीं किए जाने एवं हेलमेट का उपयोग कर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव रखने के भी निर्देश दिएl

किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करायें, जिससे उनकी समस्या का शीघ्र निदान किया जायेगा। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को त्यौहारों एवं भीड-भाड वाले व अन्य स्थलों पर अपनेे-अपने क्षेत्रों में सतर्कता रखने के निर्देश दिये।

  बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य ,अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज, नगर मजिस्टेªट श्री संदीप केला समस्त उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी, सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

 

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला एनoसीoडीo सेल, जिला चिकित्सालय में संचालित जिरियाट्रिक वार्ड, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा वृद्ध आश्रम बांदा में एक उपचार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

zeestarnews

लम्बित देयकों हेतु प्राप्त शिकायती पत्रों पर पेंशन अदालत/जनसुनवाई बैठक की गयी ।

zeestarnews

26 नवंबर 2025* को जनपद बांदा में *संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, आगरा महोदय* द्वारा राजस्व एवं प्रवर्तन कार्य की समीक्षा

zeestarnews

Leave a Comment