Zee Star News
Breaking News
अन्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला कल्याण विभाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद बांदा में जिला प्रोबेशन अधिकारी बांदा श्रीमती मीनू सिंह के निर्देश के क्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय बांदा में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं और महाविद्यालय की छात्राओं के बीच कविता पाठ और नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण पर संदेश देते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान आदि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा भी हुई। महिलाओं बालिकाओं से संबंधित शासन के द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबरों सरकारी योजनाओं कार्यक्रमों आदि के बारे में भी विस्तार से प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। बालिकाओं की शिक्षा सुरक्षा संरक्षण और सम्मान के संबंध में सरकार के द्वारा क्या-क्या कार्य किया जा रहा है उसे पर भी चर्चा हुई। प्रतियोगी छात्राओं को परिष्कृत किया गया इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज, श्री पुष्पेंद्र सिंह डिप्टी डायरेक्टर, महिला कल्याण विभाग, श्रीमती दीपाली महिला महाविद्यालय की प्राचार्य और श्रीमति सबीना रहमानी समाज सेविका , महाविद्यालय की अध्यापिकाओं , छात्राओं , वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर आदि ने प्रतिभाग किया इसी कड़ी में राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर में छात्राओं के बीच नाटक का प्रस्तुतीकरण हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की अध्यापिकाओं वन स्टाफ सेंटर और बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष सवर्णआर्मी केअनुमोदन पर पदाधिकारियों का चयन कर सौंपी जिम्मेदारी

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा 

zeestarnews

श्रीमती आनन्दी बेन पटेल, मा0 राज्यपाल उ0प्र0/कुलाधिपति महोदया, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा ने आज कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के दसम दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ किया तथा दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक छात्र/छात्राओं को पदक प्रदान किय

zeestarnews

Leave a Comment