Zee Star News
Breaking News
अन्य

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया अभाविप के विभाग प्रमुख डॉ के एस तोमर ने कहा बाबा साहब एक विचार है जो आज भी हमारे बीच में है। उनका यह कथन हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं यह उनके राष्ट्रप्रेम को दर्शाता है। जिला प्रमुख अशोक सिंह परिहार ने कहा भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर आजीवन सामाजिक समरसता के लिए संघर्षरत बाबा साहब का संपूर्ण जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला संयोजक दिव्यांशु मिश्रा ने कहा बाबा साहब धारा 370 के विरोध में थे। यह उनकी दूरगामी सोच को दर्शाता है। आर्यकन्या इण्टर कॉलेज में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित श्याम निगम ने I Am The Best अभियान के अंतर्गत छात्रों की करियर काउंसलिंग की, वही पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, जिला परिषद कृषि महाविद्यालय, राजादेवी महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, ऐह एल इण्टर कॉलेज, अम्बेडकर पार्क, अतर्रा, जसपुरा, पैलानी, तिंदवारी, बबेरू सहित जिले भर में अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम किये गए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, नगर मंत्री आशीष पाण्डेय, नीतीश निगम, सुभाष त्रिपाठी, डॉ आशुतोष रॉय, डॉ कुन्दन सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ गौरव शुक्ला, शिवा तिवारी, स्वतंत्र शाहू, शिवम त्रिपाठी, शूभम सिंह, देवाशीष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व हजारों छात्र- छात्रा उपस्थित रहे।

Related posts

*पेंशनरों के लिये आवश्यक सूचना

zeestarnews

संविधान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में उ0प्र0 विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के अन्तर्गत दिनांक 30 जनवरी, 2023 को होने वाले मतदान को सकुशल, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित की गयी

zeestarnews

Leave a Comment