Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा ने बताया है कि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं जिला प्रशासन के द्वारा आगामी 22 एवं 23 मार्च, 2025 को बांदा महोत्सव के आयोजन जीआईसी मैदान में सम्पन्न होगा

 

बाँदा, 21 मार्च, 2025-

 

  जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा ने बताया है कि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं जिला प्रशासन के द्वारा आगामी 22 एवं 23 मार्च, 2025 को बांदा महोत्सव के आयोजन जीआईसी मैदान में सम्पन्न होगा

 

बाॅदा महोत्सव में दिनांक 22 मार्च को नटराज नृत्य संस्थान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सत्यान्शु पटेल एवं शहनाज अख्तर (जबलपुर द्वारा) द्वारा भजन गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा श्री कुलदीप चैहान, विजेता इंडियन आॅइडल एवं श्री अभिषेक राजपूत बालीबुड गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया है कि दिनांक 23 मार्च को लोक गायन, कथ्थक नृत्य सरस्वती संस्थान लखनऊ द्वारा, गजल एवं शास्त्रीय गायन का कार्यक्रम उस्मान मीर गुजरात के द्वारा आयोजित किया जायेगा तथा सुनील पाल एवं श्री राजन श्रीवास्तव द्वारा लाफ्टर शो का कार्यक्रम भी बाॅदा महोत्सव में आयोजित होगा। इसी दिवस में रात्रि में देश के सुप्रसिद्ध कवियों के द्वारा कवि सम्मेलन जिसमें श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री गजेन्द्र प्रियान्शु, श्री सुदीप भोला, सुश्री मणिका दुबे आदि अन्य प्रख्यात कवि भाग लेंगे। उन्होंने बाॅदा महोत्सव में सम्बन्धित सरकारी विभागों के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित स्टाल भी लगाये जायेंगे।

  बांदा महोत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में लोक गायन स्थानीय कलाकारों के द्वारा आयेाजित किया जायेगा, जिसमें बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध लोकगीत एवं अन्य लोक परम्परा के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रदर्शनियों का आयोजन किया जायेगा। बाॅदा महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य कलाकार श्री सुनील पाल, गायक श्री कुलदीप चैहान एवं श्री राजन श्रीवास्तव, शहनाह अख्तर एवं उसमान मीर के द्वारा अपनी प्रस्तुती कर मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिला उद्यान अधिकारी बांदा श्री राजेंद्र कुमार ने बताया है कि केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना

zeestarnews

नरैनी विधायिका ओम मणि वर्मा की तरफ से सभी क्षेत्र वासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment