Zee Star News
Breaking News
अन्य

सवर्ण आर्मी ने उमेश को बनाया चित्रकूट मण्डल अध्यक्ष एवं रामानुज मिश्रा बने मण्डल संरक्षक तो रत्नेश द्विवेदी को सौंपी बांदा जिले की कमान

*सवर्ण आर्मी ने उमेश को बनाया चित्रकूट मण्डल अध्यक्ष एवं रामानुज मिश्रा बने मण्डल संरक्षक तो रत्नेश द्विवेदी को सौंपी बांदा जिले की कमान*

 

कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर किया जोरदार स्वागत

 

सवर्ण आर्मी के अभी तक रहे जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें मण्डल अध्यक्ष एवं रामानुज मिश्रा को मण्डल संरक्षकचित्रकूट धाम की जिम्मेदारी सौंपी तो बांदा मे एडवोकेट रत्नेश द्विवेदी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस निर्णय से हर्षित सवर्ण आर्मी के कार्य कर्ताओं ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश द्विवेदी जी एड का जोरदार स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सवर्ण आर्मी टीम के पदाधिकारियों ने रत्नेश द्विवेदी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और ढेर सारी बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

रत्नेश द्विवेदी जी ने बताया कि इस वर्तमान में सवर्णों की स्थिति अत्यंत दयनीय होती जा रही है और सबसे दुःखद बात यह है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी का इस पर ध्यान नहीं है। केवल सवर्ण आर्मी ही एक ऐसा संगठन है जो सवर्णों के लिए हर घडी उनके हिस्से की संवैधानिक लड़ाई लड़ती है हम सवर्णों की कुछ मांगे इस प्रकार हैं

*1 :- जातिगत आरक्षण खत्म करवाना।।*

*2 :- एससी एसटी एक्ट खत्म करवाना।।*

*3 :- राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन करवाना।।*

*4 :- सवर्ण छात्र छात्राओं के लिए सवर्ण छात्रावास का निर्माण करवाना।।*

*5 :- प्रतिभाशाली सवर्ण छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाना।।*

*6 :- सवर्ण छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाना।।*

7 :- *सवर्णों के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा करना।।*

रत्नेश द्विवेदी ने बताया कि ना मुझे डर है कुछ खोने का ना मुझे लालच है कुछ पाने का लक्ष्य तो मेरा एक ही है मेरे सोए हुए समाज को जगाने का

मेरा प्रयास है सवर्ण समाज को जोड़ के रखना है और वे सवर्ण हितार्थ में काम करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे और उनकी टीम हमेशा सवर्णों के अधिकार के लिए आवाज उठाती है और उनका किसी जाति विशेष या राजनैतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

 

इस अवसर पर सवर्ण आर्मी टीम के पदाधिकारियों ने टीका चंदन लगा कर मुंह मीठा कर मिष्ठान वितरण किया। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र मिश्रा, शांतनु शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह, राजीव सिंह, शिवा कांत मिश्रा, राजनरायन रुपुलिहा, नागेंद्र मिश्रा, राहुल मिश्रा, शिवम् गुप्ता, चंद्रभाल दीक्षित, अजय शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 र त्नेश द्विवेदी के नेतृत्व ने सवर्ण आर्मी टीम बांदा के लिए एक नई उम्मीद की किरण जगाई है।

Related posts

जनपद बांदा में सहकारिता विभाग द्वारा रवी अभियान वर्ष 2024-25 में सहकारी समितियों के 63 उर्वरक बिक्री केन्द्रों से कृषकों को डी०ए०पी० वितरण किया जा रहा है

zeestarnews

अधिवक्ता के आश्रितों को मिले 5/5 लाख रुपये

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जन शिकायतों के निस्तारण को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment