दिनांक 09 दिसंबर 2025
कृषि निदेशक महोदय, उ०प्र० कृषि भवन लखनऊ के कार्यालय पत्राकः ब्यूरो/220/ कृ०सू०तं०सु० कृ०जा०का०/2025-26 दिनांक 16 मई 2025 के द्वारा उपलब्ध कराई गयी कार्ययोजना के कम में कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए कृषि प्रसार, कृषि निवेश तथा तकनीकी प्रबन्धन योजना के अन्तर्गत संचालित कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनान्तर्गत दिनांक 15.12.2025 से 17.12. 2025 तक प्रातः 11:00 बजे से एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला/प्रदर्शनी का आयोजन सिमौनीधाम, बबेरू बाँदा में किया जाना है। मेला / प्रदर्शनी मे तकनीकी ज्ञानवर्धन हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि, कृषि रक्षा, मृदा परीक्षण, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान, खाद्य एवं फल संरक्षण केन्द्र, दुग्ध विकास, इफ्को, जैविक उत्पाद, मण्डी परिषद, नाबार्ड / बैंकर्स, यूपी एग्रो०, भूमि संरक्षण अनुभाग, नेडा, स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग के स्टॉल लगाये जाने का दायित्व सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी का होगा तथा प्रदर्शनी / स्टॉलों हेतु टेंट की व्यवस्था कृषि विभाग द्वारा निःशुल्क करायी जाएगी।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने विभाग से सम्बन्धित नवीनतम जानकारी सहित मेला/ प्रदर्शनी में भाग लें एवं सभी विभागाध्यक्ष यह भी सुनिश्चित कर लें कि सभी स्टॉल दिनांक 14.12.2025 की शाम तक लग जायें।
जोन स्तरीय किसान मेले में कृषकों को दलहन-तिलहन फसलों की उन्नत खेती. फसल सुरक्षा, औषधीय खेती, जैविक खेती / प्राकृतिक खेती, पशुपालन, वानिकी, महिला सशक्तीकरण एवं कृषि से सम्बन्धित समसामयिक जानकारी बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बाँदा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बाँदा के वैज्ञानिकों द्वारा दी जायेगी। कृषि वैज्ञानिकों के आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था उप कृषि निदेशक, बाँदा द्वारा की जायेगी। उपरोक्त मेला/प्रदर्शनी में प्रत्येक उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराते हुए प्रत्येक न्याय पंचायत से टी०ए०सी०, बी०टी०एम० एवं ए०टी०एम० द्वारा प्रत्येक दिन चयनित 15-15 प्रगतिशील कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
