Zee Star News
Breaking News
Breaking News

निर्वाचन आयोग द्वारा सूचना

 

 

सर्वसाधारण की जानकारी हेतु यह सूचित किया जाता है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या 829/सी0ई0ओ0-2-13/2-2025 दिनांक 21 नवम्बर, 2025 द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचक नामावलियों को नये सिरे (De-novo) से तैयार किये जाने सम्बन्धी शेष कार्यक्रम को आयोग द्वारा संशोधित कर करते हुए दिनांक 02-12-2025 को जनपद के समस्त 14 मतदान केन्द्रों/पदाभिहित स्थलों एवं उप जिलाधिकारी / एईआरओ के कार्यालयों पर आलेख्य मतदाता सूची को प्रकाशन करा दिया गया है। स्नातक की आलेख्य मतदाता सूची जनपद के डीईओ पोर्टल http://banda.nic.in/deo-portal/ पर भी उपलब्ध है, जिसे देखा जा सकता है। संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार है:-गतिविधियाँ

 

1.निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 02-12-2025 (मंगलवार)

 

2.दावें और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 12 के अन्तर्गत 02-12-2025 (मंगलवार) से 16-12-2025 (मंगलवार)

 

3.वह तिथि जिस तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा और अनुपूरक सूची तैयार और मुद्रित की जायेगी

30-12-2025 (मंगलवार)

 

4.निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06-01-2026 (मंगलवार)

 

निर्वाचक नामावली में पंजीकृत किये जाने के हकदार प्रत्येक व्यक्ति से यह अपेक्षा की जाती है कि अपना नाम सम्मिलित किये जाने के लिए कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किये जाने के लिए कोई आक्षेप किया जाता है या किसी प्रविष्टि के बावत कोई आक्षेप हो, तो वह दिनांक 16 दिसम्बर, 2025 तक जनपद के उप जिलाधिकारी / एईआरओ कार्यालय अथवा जनपद में अवस्थित 14 मतदान केन्द्र / पदाभिहित स्थलों पर भेज दें या परिदत्त कर दें। आवेदन प्रारूप 18 संबंधित कार्यालयों से प्राप्त किये जा सके हैं। व्यक्तिगत रूप से मुद्रित/डाउनलोड किये गये फार्म भी स्वीकार किये जायेंगे। ऐसा प्रत्येक व्यक्ति जो भारत का नागरिक है उस निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य रूप से निवासी है तथा 1 नवम्बर 2025 से कम से कम तीन वर्ष पहले या तो भारत के राज्य क्षेत्र में किसी विश्वविद्यालय का स्नातक है अथवा समतुल्य अर्हता रखता है तो वह निर्वाचक नामावली में शामिल होने का पात्र है। तीन वर्ष की अवधि का परिकलन उस तारीख से किया जायेगा जब से विश्वविद्यालय या अन्य संबंधित प्राधिकरण द्वारा अंक डिग्री परीक्षा का परिणाम घोषित और प्रकाशित किया गया हो। कोई भी अर्ह नागरिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० की वेबसाइड ceouttarpradesh.nic.in पर फार्म-18 में ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

 

(कुमार धर्मेन्द्र)

 

ऊअपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बांदा।

Related posts

अतर्रा तहसीलदार ने ओवरलोड ट्रक पकड़े

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा 

zeestarnews

https://youtu.be/O49lUNwVIuA

zeestarnews

Leave a Comment