Zee Star News
Breaking News
अन्य

झांसी प्रयागराज शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी के प्रथम जनपद आगमन पर शुक्रवार देर शाम जिला भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और अब की बारी बाबूलाल तिवारी का नारा बुलंद किया गया

 

झांसी प्रयागराज शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी के प्रथम जनपद आगमन पर शुक्रवार देर शाम जिला भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और अब की बारी बाबूलाल तिवारी का नारा बुलंद किया गया

      शुक्रवार को देर शाम जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी के स्वागत समारोह में आयोजित स्वागत सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की और कहा कि इस एमएलसी चुनाव को जीत कर हम इतिहास कायम करेंगे। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पहली बार शिक्षक एमएलसी चुनाव में भगवा फहराने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आतुर दिखाई दे रहा है। जो काम भाजपा सरकार ने किया है वह किसी ने नहीं किया। भाई साहब को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को इतनी मेहनत करना है कि कोई प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी को छूने न पाए। अपने बांदा और बुंदेलखंड के लाल को भारी मतों से विजय बनाने के लिए हमें प्रत्येक शिक्षक को प्रेरित करना है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं बांदा का हूं, बुंदेलखंडी हूं, आपका हूं। इस समय एक मुद्दा है, शिक्षकों को बुढ़ापे का सहारा चाहिए, इसके लिए मैं संघर्ष करूंगा। जिस समय में ओम प्रकाश शर्मा शिक्षक नेता थे उसी समय तत्कालीन सपा सरकार द्वारा पेंशन बंद की गई। भाजपा ने इस बार इसीलिए शिक्षक एमएलसी चुनाव को लड़ने का फैसला किया। जिससे शिक्षकों के हितों के लिए काम किया जा सके। इस चुनाव को पहली बार लड़ने जा रही भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में मुझे जैसे एक बुंदेलखंडी को चुना है। अपने संबोधन का समापन “है हमें विश्वास हम सफल हो जाएंगे” नामक पंक्तियों से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने कहा कि पहली बार शिक्षक एमएलसी चुनाव में बांदा का प्रत्याशी घोषित हुआ है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भारी मतों से पार्टी प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।

      इ स अवसर पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के चेयरमैन अयोध्या प्रसाद सिंह, शिक्षक संघ बूटा के अध्यक्ष अशोक सिंह परिहार, व्यवसाई शिक्षक संघ अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू, शिक्षक नेता आलोक सिंह, राजीव रतन द्विवेदी, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक विवेकानंद गुप्ता, सह संयोजक उत्तम सक्सेना, प्रेमनारायण द्विवेदी,शैलेंद्र जयसवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, प्रीति जायसवाल, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, कल्लू राजपूत,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, दिनेश यादव, राजा कृष्णकांत तिवारी, राकेश मिश्रा, पंकज रैकवार, संतू गुप्ता, राजभवन उपाध्याय, सुधा सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

समाज कल्याण द्वारा वृद्धा पेंशन से चल रहा कई बुजुर्गों का जीवन

zeestarnews

देशवासियों को क्षेत्र वासियों को तथा नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

आई०टी०आई० इबी० व्यवसाय से अत्तीर्ण हो मेला में प्रतिभाग कर सकते है। मेले की प्रक्रियों कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये

zeestarnews

Leave a Comment