दिनांक: 07 जून, 2026
जनगणना अभियान में जनपद बाँदा ने सभी 75 जनपदों में से सबसे पहले कार्य पूर्ण कर उत्तर प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान
जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी के कुशल निर्देशन, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों के फलस्वरूप जनपद बाँदा ने जनगणना पूर्व तैयारी एवं डिजिटल हाउस लिस्टिंग संबंधी कार्यों में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
जनगणना निदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ श्रीमती शीतल वर्मा द्वारा जनपद बांदा की टीम को 75 जनपदों में सबसे पहले कार्य पूर्ण करने के लिए बधाई दी है।
जनपद बाँदा ने निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करते हुए प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च प्रदर्शन दर्ज कराया है। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में प्राप्त यह उपलब्धि जनपद की प्रशासनिक दक्षता, तकनीकी क्षमता तथा टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
जनगणना अभियान के अंतर्गत माध्यम से आंकड़ों के संकलन हेतु व्यापक त
जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी द्वारा जनगणना कार्य की नियमित समीक्षा की गई तथा प्रत्येक स्तर पर प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित की गई। परिणामस्वरूप जनपद ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर समस्त उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों, नगर निकायों के अधिकारियों, जनगणना प्रभारियों, पर्यवेक्षकों एवं गणनाकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं का आधार है। सटीक एवं अद्यतन आंकड़े शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद बाँदा की यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और प्रतिबद्धता का परिणाम है। भविष्य में भी जनपद प्रशासन इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए विकास एवं सुशासन के नए मानक स्थापित करता रहेगा।
जनपद बाँदा को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा जनसामान्य द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है तथा जनपद प्रशासन को बधाई दी गई है।
“जनगणना में प्रथम स्थान — विकसित एवं सशक्त बाँदा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम”।
