वर्षा के बीच उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बांदा, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद न्यायालय, बांदा में आज प्रातः लगातार हो रही वर्षा के बीच निर्धारित समय पर पूरे उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ ध्वजारोहण किया गया।
जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वर्षा भी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साह, साहस और राष्ट्रप्रेम को डिगा नहीं सकी। प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी ने पूरे जोश एवं सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान में सहभागिता की।
इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों में श्री चंद्रपाल, श्री गगन कुमार भारती, डॉ. विकास श्रीवास्तव, श्री संजय सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रमोद श्रीवास्तव, श्री जितेंद्र कुमार, श्री मनोज जैन, श्री मोतीलाल, श्री शिवम आर्य, श्री अमित गुप्ता, श्री रोहित बाबू, श्री संतोष साविता, श्री मिथिलेश द्विवेदी तृप्ति त्रिपाठी ,कल्पना अग्रहरि सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सिविल कोर्ट्स शाखा, बांदा के पूर्व सचिव श्री रोआब आलम भी उपस्थित रहे।
वर्षा के बीच भी कार्यक्रम में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, उत्साह और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। यह दृश्य इस बात का प्रतीक रहा कि राष्ट्रप्रेम के उत्साह के सामने मौसम की प्रतिकूलता भी छोटी पड़ जाती है।

र्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प भी व्यक्त किया गया।