Zee Star News
Breaking News
Technologyताज़ा खबर

भीषण गर्मी में राहत : कचहरी चौराहे पर शुरू हुई निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील व्यवस्था

दि नांक 1 मई,2026

भीषण गर्मी में राहत: कचहरी चौराहे पर शुरू हुई निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील व्यवस्था 

         जनपद बांदा में बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को राहत देने के लिए जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी द्वारा एक अनूठी पहल की गई है, जिसके द्वारा कचहरी चौराहे पुल के नीचे निशुल्क एवं शीतल पेयजल की छबीली व्यवस्था जिला प्रशासन एवं गुरुद्वारा कमेटी तथा नगर पालिका के सहयोग से की गई हैl, निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबीली व्यवस्था का शुभारंभ जिला अधिकारी श्री अमित आसेरी ने स्वयं आज किया तथा लोगों को शरबत एवं चने का का वितरण अपने हाथों से कियाl

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान में वृद्धि से बचाव हेतु लोगों से अपील की जाती है कि ग्राम पंचायत/नगर पंचायत में भी इस तरह की व्यवस्था करने में लोग सहयोग करें जिला प्रशासन उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा lउन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया है, जिसमें जिला प्रशासन उनका पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और हीट वेव से लोगों का बचाव हो सकेl उन्होंने कहा कि जनहित में इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण होंगेl

      इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि दोपहर में आम लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध हो एवं तपती धूप से उनका बचाव हो सकेl उन्होंने कहा गर्मी के मौसम में इस तरह की सुविधा लोगों के लिए काफी राहत, वाली एवं सहज होगीl

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बांदा गणमान्य लोग उपस्थित रहेl

Related posts

जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

zeestarnews

मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

zeestarnews

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर वॉलीबॉल हाल रिनोवेशन एवं निर्माणाधीन कबड्डी हाल तथा जिम हाल एवं बैडमिंटन कोर्ट आदि का निरीक्षण किया उन्होंने निरीक्षण करते हुए जिम हाल में लाइट की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए

zeestarnews

Leave a Comment