बांदा, 30 अगस्त, 2022-
आज दिनांक 30-08-2022 को जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी पैलानी द्वारा पैलानी तहसील अन्तर्गत शंकरपुरवा, खप्टिहाखुर्द, गुरूगवां, पाण्डवनडेरा एवं तगड़ाडेरा में जाकर बाढ़ पीडितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री में यथा आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, हल्दी, मिर्च, गरम मसाला, आलू आदि मिलाकर कुल 35 किलो के पैकेट वितरित किये गये। उक्त ग्राम/मजरों में बाढ़ प्रभावित कुल 30 परिवारों को 30 पैकेट वितरित किये गये।
आज तहसील पैलानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा विभाग की 13 टीमें, पशु चिकित्सा विभाग की 12 टीमें लगी हुई है तथा तहसील बबेरू में चिकित्सा विभाग की 10 टीमें एवं पशु चिकित्सा विभाग की 02 टीमें, जो क्रमशः बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में जाकर ग्रामवासियों एवं उनके पशुओं को समुचित इलाज व टीकाकरण कर रही है। आज पशु चिकित्सा विभाग द्वारा तहसील पैलानी अन्तर्गत कुल 1390 एवं तहसील बबेरू के अन्तर्गत कुल 900 पशुओं का टीकाकरण किया गया है।
जिला प्रशासन लगातार तहसील पैलानी एवं बबेरू के बाढ़ पीडितों के इलाज व उनके पशुओं के इलाज एवं सभी बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री के वितरण कार्य में लगा हुआ है। आज पैलानी तहसील में कुल 15 नावें तथा तहसील बबेरू में 13 नावें लगाई गई है इस प्रकार कुल 28 नावें कार्य कर रही है। तहसील पैलानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एस0डी0आर0एफ0 की टीमें भी लगाई गई है जो लगातार कार्य कर रही है। वर्तमान में 46 बाढ़ चौकियां स्थापित है।


ज केन नदी का जल स्तर 100.85 मी0 है, जो खतरे के निशान से 03.15 मी0 नीचे है तथा यमुना नदी का जल स्तर 100.13 मी0 है जो खतरे के निशान से 0.13 मी0 ऊपर बह रही है। वर्तमान में उक्त दोनों नदियों में जल स्तर घट रहा है।