Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा

 

बांदा, 24 सितम्बर, 2022-

जिलाधिकारी  अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि दिनांक 26 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2022 तक चलाये जाने वाले विशेष टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत 05 वर्ष से बडे बच्चों को लेफ्ट/ड्राप आउट बच्चों का स्कूल बेस्ड डिप्थिरिया कन्टेनिंग एण्टीजन से टीकाकरण करायें। उन्होंने इस टीकाकरण में आंगनबाडी केन्द्रों एवं स्कूलों में जाकर टीकाकरण कराये जाने के सम्बन्ध में पहले से ही स्कूलों में सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं ब्लाक/अर्बन के चिकित्सा अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अन्र्तविभागीय समन्वय कर माइक्रो प्लान के अनुसार टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी 07 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को नियमित टीकाकरण सारणी के अनुसार डी0पी0टी0 वैक्सीन की शेष खुराकों से भी आच्छादित कराने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत संस्थागत प्रशव को पी0एच0सी0/सी0एच0सी0 महुआ एवं बिसण्डा में आशा व ए0एन0एम0 के सहयोग से बढाये जाने के निर्देश दिये तथा उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का शत्-प्रतिशत भुगतान समय से कराया जाए, इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना एवं प्र्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुुए मातृृत्व वन्दना योजना के लाभार्थियों की धनराशि का शीघ्र भुगतान कराये जाने के सम्बन्ध में महुआ, तिन्दवारी व नरैनी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने आर0बी0एस0 टीम के द्वारा बच्चोेें की स्क्रीनिंग कराये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये। उन्होंने परिवार नियोजन के कार्य में लोंगो में जागरूकता लाने के साथ परिवार नियोजन से सम्बन्धित निःशुल्क दवा एवं आवश्यक सामाग्री ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी अवशेष बच्चों का टीकाकरण कराया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में स्थापित किये गये हेल्थ एण्ड वेलनेश सेन्टर की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना के अन्तर्गत 05 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा गरीब लोंगो को दिलाये जाने हेतु गोल्डन कार्ड बनाये जाने के कार्य में देरी होने पर व बी0एल0ई0 द्वारा लक्ष्य के अनुरूप कार्ड बानाए जाने के देरी करने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि 30 सितम्बर तक कार्य में सुधार नही किया गया तो सम्बन्धित सी0एस0सी0 प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में क्षय रोग एवं आन्धता निवारण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियोें को लक्ष्य के अनुरूप कार्य किये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव, ए0सी0एम0ओ0 संजय सहवाल, डब्लू0एच0ओ0 से डा0मीनाक्षी, सी0एम0एस0महिला चिकित्सालय डाॅ0 सुनीता, सी0एम0एस0 पुरूष चिकित्सालय एस0एन0मिश्रा, डी0पी0एम0 श्री कुशल यादव सहित समस्त प्रा0 चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पंचायत एवं नगर पालिका/स्थानिय निकाय से संबंधित कार्यों की बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

कार्यालय जिला विकि सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा कर्मियों इत्यादि को पोलिंग बूथ एवं मतगणना स्थल पर पहुंचाने हेतु भारी एवं हल्के वाहनों को अधिग्रहीत किया गया था

zeestarnews

Leave a Comment