Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा ने आज विकास खण्ड बडोखरखुर्द में जिला प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम्य विकास संस्थान में नवप्रोन्नत चकबन्दीकर्ताओं का मण्डलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया

 

बाँदा, 11 फरवरी, 2025-

 

  जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा ने आज विकास खण्ड बडोखरखुर्द में जिला प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम्य विकास संस्थान में नवप्रोन्नत चकबन्दीकर्ताओं का मण्डलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।

 

 

उन्होंने नये पदोन्नत चकबन्दी विभाग के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह चकबन्दी कार्य के इस प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेते हुए चकबन्दी कार्यों को पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि चकबन्दी के कार्यों को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध रूप से अपने अपने कार्यों का निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि चकबन्दी कार्य के गाॅव में सम्पन्न होने से गाॅव के भूमि विवाद, चकरोड एवं भूमि सम्बन्धी पैमाइश आदि के विवाद समाप्त होंगे और किसानों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने चकबन्दी अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रशिक्षण में कर्मियों को चकबन्दी कार्यों के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी दी जाए, जिससे चकबन्दी के समय किसी प्रकार की संशय एवं इस कार्य को सम्पादित करते समय किसी प्रकार की समस्या कर्मचारियों को नही हो। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर एवं बाॅदा के नये प्रोन्नत चकबन्दी विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

  कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक/उप संचालक चकबन्दी श्री अमिताभ यादव, श्री अजय कुमार वर्मा नोडल अधिकारी/बन्दोबश्त अधिकारी, अतिरिक्त मजिस्टेªट श्री इरफानउल्ला खाॅ एवं मण्डल के चकबन्दी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

अधिनियम 2015 के सम्बंध में विधिक जागरुकता शिविर

zeestarnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय बांदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर महुआ ब्लॉक में आयोजित की गई एकता दौड़

zeestarnews

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाकान्त त्रिपाठी की उपस्थिति में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु तैयारियों सम्बन्धी आर0ओ0/ए0आर0ओ0 की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment