निदेशक, सैनिकप्रभारी अधिकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बांडा ने बताया है कि जनपद बांदा के समस्त पूर् सैनिकों के आश्रितो/दिवंगत सैनिको की पत्नियों एवं उनके आश्रितो/शहीद वीर नारियों एवं उनके आश्रितो को अवगत कराना कल्याण एवं पुनर्वास उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा निम्न कोर्स में 20-20 प्रशिक्षाणार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण कराया जाना प्रस्तावित है :
1. 480 घण्टे का इन्फारमेंशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण ।
2. 30 दिन का एस0एस0बी0 कोचिंग ।
3. 300 घण्टे कम्प्युटर फैशन डिजाईनिंग कोर्स ।
4. 180 घण्टे कम्प्युटर टैली कोर्स ।
अतः उपर्युक्त निःशुल्क प्रशिक्षण के इच्छुक पूर्व सैनिकों के आश्रित/दिवंगत सैनिको की पत्नियाँ एवं उनके आश्रित/शहीद वीर नारियाँ एवं उनके आश्रित, अपना आवेदन, शैक्षिक प्रमाण पत्र, पीपीओ, डिसचार्ज बुक जिसमें आवेदक के नाम का पार्ट टू आर्डर हो, सहित दिनांक 30 सितम्बर 2022 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बांदा में अपना पंजीकरण कराने का कष्ट करे