Zee Star News
Breaking News
अन्य

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाकान्त त्रिपाठी की उपस्थिति में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु तैयारियों सम्बन्धी आर0ओ0/ए0आर0ओ0 की बैठक सम्पन्न हुई

 

 

बांदा, 09 दिसम्बर, 2022-

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाकान्त त्रिपाठी की उपस्थिति में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु तैयारियों सम्बन्धी आर0ओ0/ए0आर0ओ0 की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्र0अधिकारी कार्मिक द्वारा नगरी निकाय निर्वाचन के सम्बन्ध में आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 द्वारा किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यों के सम्बन्ध में गहनता से अध्ययन कर लें। बैठक में निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के बाद किये जाने वाले कार्यों, नामांकन प्रपत्रों की विक्री एवं नामांकन प्रक्रिया के समय लिये जाने वाले प्रपत्रों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

बैठक में उन्होंने नाम निर्देशन पत्रों की जांच, उम्मीदवार के प्रस्तावक, आरक्षण प्रमाण पत्र, घोषण का शपथ पत्र तथा जमानत धनराशि अलग-अलग पद के निर्वाचन के सम्बन्ध में बताया गया। बैठक में नामांकन के पश्चात की प्रक्रिया के अनुसार निर्वाचन लडने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार करने, आयोग द्वारा निर्धारित किये जाने के पश्चात प्रतीक चिन्हों का आवंटन की प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया गया। इसके साथ ही डाक मतपत्र जारी किये जाने एवं निर्वाचन अभिकर्ता, मतदान एवं मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति किये जाने के नियमों एवं प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। बैठक में डी0आई0ओ0 एन0आई0सी0 द्वारा नामांकन प्रपत्रों को आॅनलाइन फीड किये जाने एवं अन्य निर्वाचन से सम्बन्धित सूचनाओं के भरने की प्र्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया गया।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सहित नगर निकाय निर्वाचन में लगे आर0ओ0/ए0आर0 ओ0 उपस्थित रहे।

Related posts

नरैनी विधायिका ओम मणि वर्मा की तरफ से सभी क्षेत्र वासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

सेमरिया विधानसभा में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अधिकारियों के तानाशाही रवैयेके खिलाफ क्रमिक जन आंदोलन अनिश्चितकालीन अनशन*

zeestarnews

Leave a Comment